भाजपा नेता ने किया पार्टी नेत्री से दुष्कर्म
एक भाजपा नेता द्वारा पार्टी नेत्री से दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीडि़त महिला का आरोप है कि भाजपा नेता उसे छह साल से ब्लैकमेल कर रहा था। उसने नशा सुंघाकर उसकी अश्लील क्लिप बना ली थी।
जागरण संवाददाता, बदायूं । एक भाजपा नेता द्वारा पार्टी नेत्री से दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीडि़त महिला का आरोप है कि भाजपा नेता उसे छह साल से ब्लैकमेल कर रहा था। उसने नशा सुंघाकर उसकी अश्लील क्लिप बना ली थी। क्लिप इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर उससे कई बार दुष्कर्म कर चुका है। पीडि़ता ने बुधवार को एसएसपी से मिलकर शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीडि़ता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। आरोपी फरार है।
सिविल लाइंस इलाके की रहने वाली पीडि़ता भाजपा महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी है। पीडि़ता के मुताबिक 2009 में भाजपा नेता उमेश राठौर ने उसके साथ हजरतपुर थाना क्षेत्र में ईट भट्ठा लगाया था। आरोप है कि 14 फरवरी, 2009 को जब वह घर पर अकेली थीं तो उमेश अपने एक साथी के साथ उसके घर आया और नशा सुंघाकर उसकी अश्लील वीडियो क्लिप बना ली। मंगलवार सुबह सात बजे जब वह राठौर के आवास पर गई तो आरोपी ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया, विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए और मारपीट की।