विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मणिपुर: BJP अल्पसंख्यक नेता अली असगर के घर को हिंसक भीड़ ने फूंका, वक्फ संशोधन कानून के पक्ष में दिया था बयान

By Agency Edited By: Chandan Kumar
Published: Mon, 07 Apr 2025 04:01 AM (IST)Updated: Mon, 07 Apr 2025 04:03 AM (IST)

मणिपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष असकर अली के घर को भीड़ ने आग के हवाले कर दिया। अली ...और पढ़ें

भाजपा नेता असकर अली का घर जलाया गया। (फाइल फोटो)
भाजपा नेता असकर अली का घर जलाया गया। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. वक्फ संशोधन के समर्थन में बयान देने पर भाजपा नेता का घर जलाया
  2. थौबल में रैली के बाद हिंसक झड़प, NH-102 पर ट्रैफिक बाधित

पीटीआई, इंफाल। मणिपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष असकर अली के घर में रविवार रात भीड़ ने आग लगा दी। असकर ने वक्फ संशोधन अधिनियम का समर्थन किया था।

यह घटना थौबल जिले में हुई। अली ने शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर इस कानून का समर्थन किया था। बताया जा रहा है कि इसी से नाराज होकर भीड़ ने उनके घर में आग लगाई।

घर में लगा दी आग, रैली में शामिल पांच हजार लोग

अधिकारियों ने बताया कि रात करीब नौ बजे गुस्साई भीड़ उनके आवास के बाहर जुटी। भीड़ ने तोड़फोड़ के बाद में घर में आग लगा दी। घटना के बाद अली ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने पिछले बयान के लिए माफी मांगी। इससे पहले दिन में इंफाल घाटी के विभिन्न हिस्सों में इस कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए। रैली में पांच हजार लोग शामिल हुए। प्रदर्शन के कारण लिलोंग में एनएच 102 पर यातायात बाधित हो गया। कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा बलों के साथ झड़प भी हुई।

घाटी के मुस्लिम बहुल इलाकों में सुरक्षा बढ़ी

ऐसी ही एक घटना थौबल के इरोंग चेसाबा में हुई। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र की भाजपा नीत सरकार के खिलाफ नारे लगाए और इस कानून की निंदा की। घाटी के मुस्लिम बहुल इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। संसद से पारित वक्फ संशोधन विधेयक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म ने मंजूरी दे दी है।

यह भी पढ़ें: वक्फ के बाद अब कॉलेजियम प्रणाली को बदलने की तैयारी? अश्विनी कुमार बोले- एनजेएसी लाने का यह सही समय