विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केरलम: राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा पार्षद श्रीलेखा के खिलाफ मामला दर्ज, पुनालुर पुलिस ने की कार्रवाई

Published: Fri, 16 Oct 2026 07:45 PM (IST)

पूर्व डीजीपी और भाजपा पार्षद आर. श्रीलेखा के खिलाफ राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर पुनालुर पुलिस ने मामला दर्ज ...और पढ़ें

भाजपा पार्षद श्रीलेखा के खिलाफ मामला दर्ज (फाइल फोटो)

भाजपा पार्षद श्रीलेखा के खिलाफ मामला दर्ज (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। पूर्व डीजीपी और भाजपा पार्षद आर. श्रीलेखा के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज किया है। यह मामला लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ उनकी टिप्पणियों को लेकर दर्ज किया गया है।

पुनालुर में हाल ही में हुए पार्टी के एक कार्यक्रम में श्रीलेखा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन की आलोचना की। उन्होंने राहुल गांधी के बर्ताव की तुलना किसी ऐसे व्यक्ति से की जो नशे के प्रभाव में हो। उनकी टिप्पणियों की कांग्रेस नेताओं ने कड़ी आलोचना की है।

अधिकारियों के अनुसार, बुधवार को एक कांग्रेस नेता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुनालुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 192 के तहत दर्ज किया गया है, जो दंगा भड़काने के इरादे से उकसाने से संबंधित है।

पुलिस ने बताया कि कांग्रेस नेता के. एस. सबरीनाधन ने तिरुअनंतपुरम में भी इसी तरह की शिकायत दर्ज कराई थी। चूंकि यह घटना पुनालुर में हुई थी, इसलिए पुलिस ने कोल्लम जिले में मिली शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज करने का फैसला किया।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)