विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIR पर विपक्ष के दावों को बीजेपी ने किया खारिज, कहा- नहीं काटे गए 13 करोड़ वोटर्स के नाम

Published: Mon, 05 Oct 2026 05:30 AM (IST)

भाजपा ने एसआईआर और "वोट चोरी" के दावों पर स्पष्टीकरण दिया है, कहा कि 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए नहीं गए बल्कि मसौदा सूची में चिह्नित किए गए हैं।

भाजपा ने एसआईआर पर विपक्ष के वोट चोरी के दावों को किया खारिज

भाजपा ने एसआईआर पर विपक्ष के वोट चोरी के दावों को किया खारिज

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एसआईआर और कथित "वोट चोरी" के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच भाजपा ने रविवार को कहा कि कांग्रेस के दावों के विपरीत 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए नहीं गए हैं। मतदाता सूची के मसौदे में उन्हें मृत, अनुपस्थित, स्थानांतरित या डुप्लीकेट जैसी श्रेणी में चिह्नित किया गया है।

सत्ताधारी पार्टी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि दावों, आपत्तियों और अपीलों के बाद इस पर "अंतिम कार्रवाई" की जाएगी।

भाजपा ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े दावों और तथ्यों विस्तृत विश्लेषण साझा किया और कांग्रेस पर एसआईआर के खिलाफ "डर फैलाने वाला अभियान" चलाने का आरोप लगाया।

विपक्ष के एक और दावे को खारिज करते हुए भाजपा ने कहा कि फार्म-6 में कोई बदलाव नहीं किया गया था। मतदाताओं की सुविधा के लिए एक अतिरिक्त घोषणा-पत्र जोड़ा गया था। मतदाता सूची विकेंद्रीकृत बनी हुई है और राज्य चुनाव तंत्र के पास कानूनी अधिकार हैं। जून 2025 से अब तक कुल 2.37 करोड़ नए युवा मतदाता जोड़े गए हैं।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)