'लालबाग राजा' के दर्शन को पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह
गणेश उत्सव के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन को पहुंचे।
By Monika minalEdited By: Published: Wed, 07 Sep 2016 01:31 PM (IST)Updated: Wed, 07 Sep 2016 01:47 PM (IST)
मुंबई (एएनआई)। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष ने बुधवार को लालबागचा राजा के दर्शन किए। 5 सितंबर से शुरू हुए गणेश उत्सव का रंग हर तरफ देखा जा रहा है चाहे वह बॉलीवुड हो या फिर राजनीतिक गलियारा।
10 दिनों तक चलने वालेे गणेश चतुर्थी उत्सव के दौरान मुंबईवासियों में जोश और उत्साह है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह भी मुंबई स्थित गणपति के प्रसिद्ध मंदिर ‘लालबागचा राजा’ के दर्शन को पहुंचे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें