Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karnataka: कर्नाटक में भाजपा ने लगाई नेता प्रतिपक्ष के नाम पर मुहर, जानिए कौन हैं आर अशोक?

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Fri, 17 Nov 2023 11:09 PM (IST)

    भाजपा ने शुक्रवार को कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में पूर्व उप मुख्यमंत्री आर. अशोक का चुनाव किया। अशोक पार्टी में प्रमुख वोक्कालिगा चेहरा हैं जो कर्नाटक में प्रमुख समुदायों में से एक है। गत सप्ताह भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के पुत्र और शिकारीपुरा से विधायक बीवाई विजयेंद्र को प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया था।

    Hero Image
    सात बार भाजपा विधायक आर. अशोक (फोटो: @BSBommai)

    पीटीआई, बेंगलुरु। भाजपा ने शुक्रवार को कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में पूर्व उप मुख्यमंत्री आर. अशोक का चुनाव किया। सात बार भाजपा विधायक आर. अशोक जुलाई 2012 से मई 2013 तक भाजपा सरकार में उप मुख्यमंत्री थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन हैं आर. अशोक?

    वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक ने कैबिनेट सदस्य के रूप में पांच मुख्यमंत्रियों के साथ काम किया। मंत्री के रूप में उनके पास गृह, राजस्व, परिवहन, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण जैसे विभिन्न विभागों का कार्यभार संभाला। अशोक पार्टी में प्रमुख वोक्कालिगा चेहरा हैं, जो कर्नाटक में प्रमुख समुदायों में से एक है।

    यह भी पढ़ें: देवी मां चामुंडेश्वरी को भी 2000 रुपये प्रतिमाह, जानिए सिद्दरमैया सरकार ने क्यों लिया यह निर्णय

    गत सप्ताह भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के पुत्र और शिकारीपुर से विधायक बीवाई विजयेंद्र को प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया था। वह कर्नाटक के एक अन्य प्रमुख समुदाय लिंगायत से आते हैं।

    विधायक दल की बैठक में कौन-कौन रहा मौजूद?

    अशोक के चयन के दौरान विधायक दल की बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम, भाजपा प्रदेश इकाई अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और बासवराज बोम्मई भी मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें: कुमारस्वामी को 'बिजली चोरी' के लिए 68,526 रुपये जुर्माना भरना पड़ा, कांग्रेस पर लगाया राजनीतिक साजिश का आरोप