विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AI Impact Summit में शामिल होंगे बिल गेट्स, कंपनी जारी किया बयान

Published: Tue, 17 Feb 2026 12:08 PM (IST)Updated: Tue, 17 Feb 2026 02:04 PM (IST)

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स के एआई इंपैक्ट समिट 2026 में शामिल हो हो रहे हैं। इसकी जानकारी उनके फाउंडेशन ...और पढ़ें

एआई समिट में शामिल होंगे बिल गेट्स।

एआई समिट में शामिल होंगे बिल गेट्स।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स के एआई इंपैक्ट समिट 2026 में शामिल हो रहे हैं। इस बात की जानकारी उनके फाउंडेशन ने बयान जारी करके दी। इससे पहले खबरें आई थीं कि  सरकार ने उनके निमंत्रण की फिर से समीक्षा की है और वह इसमें हिस्सा नहीं लेंगे।

बिल गेट्स फाउंडेशन ने कहा, "वह एआई इंपैक्ट समिट 2026 में शामिल हो रहे हैं। वह तय समय पर वहां पर मौजूद रहेंगे और मुख्य भाषण देंगे।" इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वह एआई इंपैक्ट समिट में हिस्सा नहीं लेंगे। फाउंडेशन ने इस दावों का खंडन किया है। 

Disclaimer: इस खबर को अपडेट किया गया है। बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने यह स्पष्ट किया है कि बिल गेट्स AI Impact Summit में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाग लेंगे और अपना मुख्य भाषण देंगे। यह स्पष्टीकरण उन पूर्व मीडिया रिपोर्टों के खंडन में आया है जिनमें दावा किया गया था कि एपस्टीन फाइल्स में नाम सामने आने के बाद सरकार उनके निमंत्रण की समीक्षा कर रही थी। फाउंडेशन ने इन दावों का पूरी तरह से खंडन किया है। हम अपने सुधी पाठकों तक केवल तथ्यात्मक और सत्यापित जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पूर्व में प्रकाशित अप्रमाणित खबर से हुई किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है।

यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश: आखिर क्यों हवा में घूमता रहा बिल गेट्स का प्लेन, एयरपोर्ट पर उतरने की नहीं मिली परमिशन, क्या है पूरा मामला?