Move to Jagran APP

बिहार में जीत से उत्‍साहित कांग्रेस ने RSS मुख्‍यालय के बाहर मनाया जीत का जश्‍न

बिहार में महागठबंधन की जीत से उत्‍साहित कांग्रेस ने राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ (आरएसएस) के मुख्‍यालय के सामने बम और पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने भाजपा की हार पर मजाक भी उड़ाया है। महागठबंधन की यह जीत कांग्रेस के लिए संजीवनी की

By Kamal VermaEdited By: Published: Sun, 08 Nov 2015 01:18 PM (IST)Updated: Sun, 08 Nov 2015 01:51 PM (IST)
बिहार में जीत से उत्‍साहित कांग्रेस ने RSS मुख्‍यालय के बाहर मनाया जीत का जश्‍न

नागपुर। बिहार में महागठबंधन की जीत से उत्साहित कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय के सामने बम और पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने भाजपा की हार पर मजाक भी उड़ाया है। महागठबंधन की यह जीत कांग्रेस के लिए संजीवनी की तरह साबित हुई है। दम तोड़ रही कांग्रेस ने बिहार में महज 40 सीटों पर चुनाव लड़ा था। रुझानों में वह करीब 15 सीटों पर बढ़त लेती हुई दिखाई दे रही है। यह उसके लिए बड़ी बात है।

loksabha election banner

वहीं जीत से उत्साहित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर भी आतिशबाजी छोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस जीत का जश्न महागठबंन में शामिल दूसरी पार्टियों ने भी बिहार से लेकर दिल्ली तक मनाया है। हालांकि पहले अपनी जीत का दावा करने वाली भाजपा के आतिशबाजी के लिए लाए गए पटाखे बेकार ही चले गए।

पीएम मोदी ने नीतीश को दी जीत की बधाई, भाजपा ने स्वीकारी हार

शिवसेना ने नीतीश को दी जीत की बधार्इ, बताया राजनीति का हीरो

बिहार चुनाव से कांग्रेस को एक बार फिर से आस जगी है। आने वाले उत्तर प्रदेश चुनाव में भी उसको अब उम्मीद होगी। उत्तर प्रदेश में 2017 में होने हैं। इससे पहले बिहार चुनाव काफी कुछ बताकर चला गया है। पिछले कुछ चुनावों में लगातार मुंह की खाने वाली कांग्रेस को अब जरूर राहत मिली होगी।

बिहार में हार से बौखलाई भाजपा, राव बोले- शत्रुघ्न सिन्हा और आरके सिंह ने दिया धोखा

पढ़ें: बिहार चुनाव में जीत को लेकर मांझी, चिराग और लालू ने किए ट्वीट

पढ़ें: बिहार में मोदी के रथ को रोकने में सफल रहा महागठबंधन, कांग्रेस को भी मिला हंसने का मौका पढ़ें: बिहार चुनाव: भाजपा ने बताया आज का दिन डेवलेपमेंट और डेस्परेशन के बीच जंग बिहार में भाजपा ने किए पूर्ण बहुमत मिलने के दावेसोशल मीडिया पर भी बिहार चुनाव को लेकर माहौल गर्म

बिहार चुनाव में जीत को लेकर मांझी, चिराग और लालू ने किए


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.