अमिताभ के बर्थडे जश्न में लगा बॉलीवुड का मेला
मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन गुरुवार को 70 साल के हो गए हैं। इस अवसर पर बिग बी के परिजनों ने मुंबई के गोरेगाव स्थित फिल्मसिटी के रिलायंस मीडिया वर्क्स में एक जश्न का आयोजन किया था। इस जश्न में बॉलीवुड की महान हस्तियां व कई कद्दावर नेता भी शामिल हुए।

इस मौके पर अमिताभ घुटने तक के काले वैलवेट के कुर्ते में नजर आए। उनके बेटे एवं अभिनेता अभिषेक बच्चन ने एक हाथ में पत्नी ऐश्वर्या और एक हाथ में मा जया का हाथ थाम रखा था। यह ऐसा मौका था जब बिग बी का पूरा परिवार एक साथ नजर आया। अमिताभ की बेटी श्वेता नंदा, उनके पति और बच्चे भी इस मौके पर नजर आए। 'बिग बी' के नाम से मशहूर अमिताभ ने सभी का आभार प्रकट किया।
पढ़े ब्लॉग :खामोश प्यार की दर्दभरी दास्तां
अभिषेक ने कहा कि यह आकर्षक 70 वर्ष हैं और हम सभी यहा परिवार, मित्रों एवं सभी के साथ उनका जन्मदिन मनाने के लिए इकट्ठा होकर काफी खुश हैं। इस आयोजन में फिल्मी दुनिया से दिलीप कुमार, सायरा बानो, करण जौहर, शशि कपूर, हेमा मालिनी, विनोद खन्ना, रजनीकात चिरंजीवी, नागाजरुन समेत कई जानेमाने चेहरे मौजूद थे। अन्य क्षेत्र की हस्तियों में कोकिलाबेन अंबानी, अनिल अंबानी, आदित्य गोदरेज, कुमार मंगलम बिड़ला, मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, छगन भुजबल, उद्धव ठाकरे भी दिखाई दिए।
वहीं बिग बी कहा कि वह अपने परिवार वालें और अपने प्रशंसकों के आभारी हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि 70 साल हो गए तो इसमें क्या बड़ी बात हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर