मिलिए सलमान खान के जबरा फैन से, साईकिल से 600 किलोमीटर का सफर तय कर पहुंचा गुवाहाटी
सलमान खान के फैन तो आपने बहुत देखे होंगे लेकिन अब जिस फैन से हम आपको मिलाने जा रहे है। उससे मिलकर आप भी कहेंगे की वाकई ये सलमान का जबरा फैन है।
नई दिल्ली, एएनआइ। बॉलीवुड सितारों की काफी फैन फॉलोइंग होती है। लेकिन, बॉलीवुड के दबंग खान को लेकर लोगों में जो क्रैज है वो शायद ही किसी और सितारे के लिए हो। अपने पसंदीद सितारे से मिलने के लिए लोग क्या कुछ नहीं कर गुजरते। ऐसा ही एक जबरा फैन है सलमान खान का जो उनसे मिलने के लिए 600 किलोमीटर से ज्यादा साइकिल चलाकर उन तक पहुंचा। असम के तिनसुकिया के रहने वाले भूपेन लिकसन सलमान खान के बड़े फैन है।
फिल्म फेयर अवॉर्ड की शूटिंग कर रहे सलमान
बता दें कि सलमान खान इन दिनों फिल्म फेयर अवॉर्ड फंक्शन की शूटिंग करने के लिए असम पहुंचे हुए हैं। इस बात की जानकारी जब भूपेन लिकसन को हुई तो उन्होंने सलमान खान से मिलने का पूरा मन बना लिया और अपनी साईकिल उठाकर निकल लिए। लिकसन ने सलमान से मिलने के लिए 600 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय किया।
पहले से ही मशहूर का सलमान का ये फैन
बता दें कि सलमान का ये फैन पहले से भी काफी मशहूर हैं। दरअसल, वर्ष 2013 में उन्होंने साइकल के हैंडल को बिना हाथ लगाए महज 60 मिनट में 48 किलोमीटर तक साइकिल चलाई थी। उनके इस कीर्तिमान को इंडिया बुक ऑफ रेकॉर्ड्स किया गया था। जैसा की हम जानते ही है कि सलमान खुद भी साइकलिंग करना कितना पसंद करते हैं। अक्सर उन्हें मुंबई की सड़कों पर साइकलिंग करते हुए देखा जाता है। अभी ये देखना है कि क्या सलमान ये फैन अपने हीरों से मिल पाता है या नहीं।
बता दें कि इस साल फिल्म फेयर का आयोजन मुंबई में नहीं, बल्कि असम में होने जा रहा है। असम की राजधानी गुवाहाटी में 15 फरवरी 2020 को सितारों की चकाचौंध रहेगी। फिल्म फेयर हर साल अवॉर्ड का आयोजन करता है। फिल्म फेयर अवॉर्ड की शुरुआत 65 साल पहले 1954 में हुई थी।
ये भी पढ़ें: Coronavirus: जापान क्रूज पर फंसे लोगों के लिए खास है ये वेलेंटाइन, कई लोगों ने बयां किया दर्द