Move to Jagran APP

अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर भावना ने दिवाली पर दीप जलाकर फहराया तिरंगा

भावना ने इसी साल 22 मई को दुनिया की सबसे ऊंचे शिखर माउंट एवरेस्ट (8848 मीटर) पर भी फतह हासिल की थी।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Mon, 28 Oct 2019 08:50 PM (IST)Updated: Mon, 28 Oct 2019 08:50 PM (IST)
अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर भावना ने दिवाली पर दीप जलाकर फहराया तिरंगा
अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर भावना ने दिवाली पर दीप जलाकर फहराया तिरंगा

राज्य ब्यूरो, छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की रहने वाली 27 वर्षीय पर्वतारोही भावना डेहरिया ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर दीपावली के दिन फतह हासिल कर तिरंगा फहराया।

loksabha election banner

भावना ने उहुरू शिखर पर मनाई इकोफ्रेंडली दीपावली

समुद्र तल से 5,895 मीटर यानी 19 हजार 341 फीट ऊंचे उहुरू शिखर पर भावना डेहरिया ने 27 अक्टूबर को दीपक रखकर इकोफ्रेंडली दीपावली मनाने का संदेश दिया। साथ ही हर व्यक्ति से कम से कम पॉलीथिन का उपयोग करने का आह्वान किया।

भावना ने पर्वतारोहण 23 अक्टूबर को तंजानिया से किया था शुरू

भोपाल से फिजिकल एजूकेशन की पढ़ाई करने वाली भावना के साथ तंजानिया के गाइड थे। भावना ने यह पर्वतारोहण 23 अक्टूबर को तंजानिया से शुरू किया। 27 अक्टूबर को रात 12 बजे आखिरी कैंप किबो हट से अंतिम चढ़ाई शुरू कर सात घंटे 43 मिनट में किलिमंजारो की सबसे ऊंची चोटी उहुरू शिखर पर सुबह 7:43 बजे पहुंची।

भावना ने इसी साल माउंट एवरेस्ट पर भी फतह हासिल की थी

बतौर भारतीय महिला इतने कम समय में यह चढ़ाई एक रिकॉर्ड है। गौरतलब है कि भावना ने इसी साल 22 मई को दुनिया की सबसे ऊंचे शिखर माउंट एवरेस्ट (8848 मीटर) पर भी फतह हासिल की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.