विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्यों का किया एलान, धरमलाल कौशिक समेत इन नेताओं को मिली जगह

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Sat, 08 Jul 2023 11:27 PM (IST)

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्यों की नियुक्ति का एलान ...और पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक नियुक्तियां (फाइल फोटो)
भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक नियुक्तियां (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्यों की नियुक्ति का एलान किया। इनमें छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका अदा करने वाले धरमलाल कौशिक और तेलंगाना के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बंदी संजय कुमार समेत 10 नेताओं के नाम शामिल हैं।

राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य

  1. सुरेश कश्यप
  2. डॉ. संजय जायसवाल
  3. विष्णुदेव साय
  4. धरमलाल कौशिक
  5. अश्विनी शर्मा
  6. बंदी संजय कुमार
  7. सोमावीर राजू
  8. दीपक प्रकाश
  9. किरोड़ी लाल मीणा
  10. सतीश पूनिया

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने एक विज्ञप्ति जारी कर संगठनात्मक नियुक्ति की जानकारी दी। साथ ही बताया कि इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जा रहा है।

इन नेताओं को हुई नियुक्ति

पार्टी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, जिन नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है, उनमें बंदी संजय कुमार, दीपक प्रकाश, सतीश पूनिया और संजय जायसवाल शामिल हैं। ये चारों नेता क्रमश: तेलंगाना, झारखंड, राजस्थान और बिहार में राज्य इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं।

इसी तरह हिमाचल प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कश्यप, छत्तीसगढ़ इकाई के पूर्व अध्यक्ष विष्णुदेव साई और पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता धरमलाल कौशिक, आंध्र प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सोमू वीरराजू और राजस्थान के नेता किरोड़ीलाल मीणा को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। बताते चलें, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है।