Move to Jagran APP

भारत माता की जय को विश्व में स्थापित करना होगा : भागवत

भारत माता की जय का नारा लगाने पर छिड़े विवाद के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने इस नारे को पूरी दुनिया में स्थापित करने पर जोर दिया है।

By Abhishek Pratap SinghEdited By: Published: Sun, 27 Mar 2016 07:50 PM (IST)Updated: Sun, 27 Mar 2016 09:25 PM (IST)
भारत माता की जय को विश्व में स्थापित करना होगा : भागवत

कोलकाता : भारत माता की जय का नारा लगाने पर छिड़े विवाद के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने इस नारे को पूरी दुनिया में स्थापित करने पर जोर दिया है।

loksabha election banner

उन्होंने कोलकाता में रविवार को एक पुस्तक विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत महज एक भौगोलिक नाम नहीं बल्कि एक गुणात्मक शब्द है जो देश के सबसे पुरानी पारंपरिक मूल्यों को शामिल किए हुए है।

भारत ही एक मात्र राष्ट्र है जिसमें प्राचीन परंपरा व हिंदू परंपरा प्रत्यक्ष रूप से मौजूद हैं। अन्य सभी देश बदल गए। वे या तो प्रगति या नैतिक गिरावट की ओर चले गए। उन देशों में नैतिक गिरावट हुई जबकि हमारे यहां आज भी प्राचीन परंपरा का अनुकरण किया जाता है।

भागवत ने कहा कि यदि भारत माता की जय को पूरी दुनिया में स्थापित किया जाता है तो भारत एक समृद्ध, न्यायसंगत और शोषण मुक्त राष्ट्र बनेगा। यह भारत में रहने वाले सभी लोगों के लिए जरूरी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.