विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bharat Bandh: बैंक, ट्रांसपोर्ट और ऑफिस... ट्रेड यूनियनों की आज देशभर में हड़ताल, क्या बंद और क्या खुला?

Published: Wed, 11 Feb 2026 03:58 PM (IST)Updated: Thu, 12 Feb 2026 09:44 AM (IST)

देशभर के ट्रेड यूनियन और किसान संगठनों ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में आज भारत बंद बुलाया है। ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर के ट्रेड यूनियन और किसान संगठनों ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में आज राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया है।

इस हड़ताल से बैंक, परिवहन सेवा और कुछ सरकारी कामकाजों पर प्रभाव पड़ने की आशंका है। 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने दावा किया है कि इस हड़ताल में करीब 30 करोड़ मजदूर हिस्सा ले रहे हैं।

ट्रेड यूनियन और किसान संगठन ने बुलाया भारत बंद

ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC) की महासचिव अमरजीत कौर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस बार भागीदारी का स्तर पहले से ज्यादा होगा। उन्होंने बताया, '12 फरवरी को होने वाली हड़ताल में कम से कम 30 करोड़ वर्कर शामिल होंगे।'

9 जुलाई, 2025 के विरोध प्रदर्शन के दौरान, लगभग 25 करोड़ वर्कर ने हिस्सा लिया था।' यूनियनों के अनुसार, यह हड़ताल 600 से अधिक जिलों में कार्यों को प्रभावित करेगी, जबकि पिछले साल के आंदोलन में लगभग 550 जिले शामिल थे।

यह विरोध केंद्र की 'श्रमिक-विरोधी, किसान-विरोधी और कॉर्पोरेट-समर्थक नीतियों' के खिलाफ है। संयुक्त मंच ने कहा कि किसान समूह, कृषि मजदूर यूनियन, छात्र, युवा संगठन और अन्य फेडरेशन ने इसका समर्थन दिया है।

क्या रहेगा प्रभावित?

हालांकि, आवश्यक सेवाएं जारी रहने की उम्मीद है, लेकिन कई क्षेत्रों में कामकाज प्रभावित हो सकता हैं। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने हड़ताल को पूरा समर्थन देने की एलान किया है, जबकि कृषि मजदूर यूनियनों का फोकस MGNREGA को फिर शुरू करने पर होगा।

कौर ने दावा किया कि भाजपा शासित राज्यों में भी हड़ताल का असर पड़ेगा। उन्होंने कहा, 'ओडिशा और असम के पूरी तरह बंद रहने की उम्मीद है और दूसरे राज्यों में भी बड़े पैमाने पर लोग इसमें शामिल होंगे।'

सरकारी विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों, औद्योगिक क्लस्टर और निजी स्थानों सहित सभी सेक्टरों में हड़ताल के नोटिस जारी किए गए हैं। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में जिला व ब्लॉक स्तर पर अभियान चलाए गए हैं।

क्या-क्या बंद हो सकता है?

भारत बंद के दौरान आज कई जगह पर सरकारी दफ्तरों कामकाज प्रभावित होने की संभावना है। राज्य परिवहन की बसें और ऑटो सेवाएं बंद रह सकती है। बाजार, थोक मंडियां और दुकानें बंद हो सकती है। सार्वजनिक बैंकों की सेवाएं भी प्रभावित रह सकती हैं।

क्या क्या रहेगा खुला?

वहीं, अस्पताल, एम्बुलेंस मेडिकल स्टोर और जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं पहले की तरह की जारी रहेंगी। इसके अलावा निजी दफ्तर और एटीएम सेवाएं भी पूरी तरह खुले रहेंगे। एयरपोर्ट और हवाई सेवाएं चालू रहेंगी।