विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेंगलुरु: 'बेटा चाहिए तो दो 90 लाख', युवक ने खुद की किडनैपिंग करा पिता से मांगी फिरौती

Published: Fri, 02 Oct 2026 11:08 PM (IST)

बेंगलुरु में एक कारोबारी ने अपने कर्ज चुकाने के लिए पिता से 90 लाख रुपये की फिरौती मांगने हेतु अपने ...और पढ़ें

युवक ने खुद की किडनैपिंग करा पिता से मांगी फिरौती (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)

युवक ने खुद की किडनैपिंग करा पिता से मांगी फिरौती (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। एक कारोबारी ने अपने पिता को धोखा देने और अपने कर्ज चुकाने को 90 लाख रुपये की फिरौती मांगने के लिए अपने दो दोस्तों की मदद से अपना अपहरण कराया। इस घटना में शामिल उसके दो दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि तकनीकी निगरानी की मदद से पुलिस ने मनीष को हसन जिले के बेलूर में ट्रेस किया, जहां वह एक अक्टूबर की सुबह एक घर में ठहरा। मनीष ने 29 सितंबर की रात अपने घर से बेंगलुरु छोड़ते समय अपने माता-पिता को बताया कि वह कुछ वित्तीय लेनदेन के लिए गडग जा रहा है।

हालांकि, जब उन्हें मनीष से कोई खबर नहीं मिली, तो 30 सितंबर की सुबह 8:30 बजे उनके फोन पर वाट्सएप काल आई। काल करने वाले ने उन्हें बताया कि उनका बेटा अपहरणकर्ताओं के हाथों में है और उसे तभी छोड़ा जाएगा जब वे 90 लाख रुपये की फिरौती देंगे।

उसके पिता द्वारा दर्ज की गई शिकायत पर राजराजेश्वरी नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया। पूछताछ में पता चला कि मनीष इस अपहरण में उसके दो दोस्तों की साजिश का हिस्सा था। मनीष ने अपने पिता को धोखा देने और कर्ज चुकाने के लिए अपना अपहरण किया। आगे की जांच जारी है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)