विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेंगलुरु में नाश्ता करने निकली नर्स पत्नी पर चाकू से हमला कर फेंका तेजाब, आरोपी पति गिरफ्तार

Published: Thu, 17 Sep 2026 04:55 PM (IST)

बेंगलुरु के जेपी नगर में एक निजी क्लिनिक के पास वैवाहिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी नर्स पत्नी ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। बेंगलुरु के जेपी नगर में गुरुवार सुबह एक निजी क्लिनिक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वैवाहिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला किया और तेजाब फेंक दिया।

नाश्ता करने निकली पीड़ित पत्नी मधुमिता की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों और क्लिनिक कर्मचारियों ने बचाव की कोशिश की, जिसके बाद मौके से भाग रहे आरोपी पति वेंकटेशन को ट्रैफिक पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

इलाज जारी

गंभीर रूप से झुलसी और घायल नर्स का फिलहाल इलाज जारी है, वहीं, जेपी नगर थाना पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

कोलकाता की रहने वाली है पीड़िता

इस अचानक हुए हमले को देखकर वहां मौजूद लोग और राहगीर स्तब्ध होकर अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। घायल महिला मधुमिता कोलकाता की रहने वाली हैं और डेढ़ साल से क्लिनिक में नर्स के रूप में काम कर रही थीं। इसका पति वेंकटेशन तमिलनाडु का रहने वाला है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

शुरुआती जांच के अनुसार, पुलिस ने बताया कि सुबह लगभग 9.15 बजे, वह नाश्ता करने के लिए बाहर निकली थी। इसी दौरान उसका पति वेंकटेशन बहुमंजिला इमारत के तहखाने में स्थित क्लिनिक के पार्किंग क्षेत्र तक उसका पीछा किया।

पुलिस के अनुसार, वेंकटेशन बाइक पर चाकू, धारदार हथियार और तेजाब लेकर आया था। उसने मधुमिता पर धारदार हथियार से हमला किया और फिर उस पर तेजाब फेंककर मौके से फरार हो गया।