विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bengaluru News: बेंगलुरु में भीषण सड़क हादसा, दो महिलाओं की मौत, तीन घायल

By Jagran NewsEdited By: Shalini Kumari
Published: Sat, 07 Jan 2023 11:34 AM (IST)

बेंगलुरु के के.आर. पुरम में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें दो महिलाओं की मौके पर ही मौत ...और पढ़ें

बेंगलुरु में भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत।
बेंगलुरु में भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत।

बेंगलुरु, एजेंसी। बेंगलुरु के के.आर. पुरम में शुक्रवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल, एक तेज रफ्तार कार ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

2 महिलाओं की मौके पर मौत, तीन घायल

बेंगलुरु में हुए भीषण सड़क हादसे ने पांच लोगों को अपना शिकार बना लिया है। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है जिसमें से एक की पहचान फाजिला और दूसरी की पहचान तसीना के तौर पर की गई है। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं जिसमें तसीना के पति खालिद और दो बच्चे शामिल हैं। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के तुरंत बाद गाड़ी का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। के.आर. पुरम ट्राफिक पुलिस ने घटना को संज्ञान में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

2022 में बढ़े हैं सड़क हादसे के आंकड़े

बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2022 में सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े में बढ़ोतरी देखी गई है। पिछले साल 3827 दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें 777 लोगों की मौत हुई और 3,235 लोग घायल हुए हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि कोरोना महामारी के कारण पिछले दो सालों में सड़क दुर्घटनाओं के मामले में कमी देखी गई थी क्योंकि वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहा है। सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी और मृत्यु दर में बढ़ोतरी का इसलिए देखी गई है क्योंकि बेंगलुरु के बाहरी इलाकों जैसे केआर पुरम आदि में बहुत हादसे होते हैं।

यह भी पढ़ें: Road Accident: आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो घायल 

Delhi Kanjhawala Case: अंजलि की दोस्त निधि का ड्रग कनेक्शन, आगरा जीआरपी ने गांजा तस्करी में भेजा था जेल