विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'गहने ले जाओ, हमें छोड़ दो...', महिला ने हमलावरों से लगाई बच्चे और पति की जान की गुहार; बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर हादसा

Published: Thu, 09 Jul 2026 04:36 PM (IST)

बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर गाड़ी में जा रहे एक परिवार पर हमलावरों ने हमला कर मारपीट की। महिला ने हमलावरों से ...और पढ़ें

HighLights

  1. बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर कार में सवार परिवार पर हमला हुआ।

  2. हमलावरों ने पति, पत्नी और उनके 10 महीने के बच्चे को पीटा।

  3. महिला ने गहने लेकर पति की जान बख्शने की गुहार लगाई।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर गाड़ी में जा रहे एक परिवार के साथ हमलावरों ने मारपीट की। गाड़ी में पति-पत्नी और उनका 10 महीने का बच्चा था।

महिला ने हमलावरों के सामने गुहार लगाई कि उन लोगों को जाने दें, चाहें तो सारे सोने के गहने ले लें, लेकिन उसके पति को न पीटें, लेकिन हमलावरों ने महिला की कोई बात नहीं सुनी।

पुलिस ने बताया कि रविवार रात करीब 10:30 बजे मांड्या जिले के मद्दुर के पास हुए इस हमले के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना पीड़ितों के पीछे चल रही एक गाड़ी के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई थी।

महिला ने लगाई पति और बच्चे की जान की गुहार

पीड़ित सागर कुमार ने एनडीटीवी से बातचीत में बताया कि हाईवे पर लगभग नौ लोगों ने उन पर और उनके परिवार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि इस बेरहम हमले से उनकी पत्नी गहरे सदमे में हैं।

सागर कुमार ने कहा, 'हमलावरों ने मुझ पर, मेरी पत्नी और मेरे 10 महीने के बच्चे पर हमला किया। मेरी पत्नी ने हाथ जोड़कर उनसे हमें बख्श देने की गुहार लगाई, क्योंकि हमारे साथ एक छोटा बच्चा था।'

सागर ने बताया, 'मेरी पत्नी ने हमलावों से यह भी कहा, मेरा सोना ले लो, जो चाहो ले लो, लेकिन प्लीज हमें जाने दो। लेकिन उन्होंने मुझ पर हमला करना बंद नहीं किया।'

सागर ने बताया, 'मेरा परिवार इसलिए खुशकिस्मत रहा क्योंकि पूरी घटना वीडियो में रिकॉर्ड हो गई। सोचिए, हाईवे पर बिना किसी सबूत के ऐसी कितनी घटनाएं होती होंगी। उन पीड़ितों को कभी न्याय कैसे मिलेगा?'

पुलिस ने किया मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि यह झगड़ा तब शुरू हुआ जब एक्सप्रेसवे पर भारी ट्रैफिक के बीच सागर की कार एक दूसरी गाड़ी से टकरा गई। टक्कर को लेकर दोनों गाड़ियों में सवार लोगों के बीच बहस हुई जो जल्द ही हिंसा में बदल गई। हमले में घायल हुए सागर ने सोमवार को शिकायत दर्ज कराई।

बेंगलुरु के रहने वाले पीड़ित ने सिस्टम में सुधार की मांग की है और इस बात पर जोर दिया है कि नेशनल हाईवे पर निगरानी मजबूत करने की तत्काल जरूरत है।

यह भी पढ़ें- बेंगलुरु में शिक्षक निकला भक्षक, लोहे की रॉड से मारा; गर्दन मरोड़कर 12 साल के बच्चे की हत्या