विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ganesh Chaturthi 2023: बेंगलुरु में गणेश चतुर्थी के दिन मांस की बिक्री पर बैन, नगर निगम ने नोटिस किया जारी

By AgencyEdited By: Piyush Kumar
Published: Mon, 18 Sep 2023 09:22 AM (IST)

ब्रुहत बेंगलुरु महानगर पालिका आयुक्त ने आदेश जारी करते हुए कहा18 सितंबर 2023 को गणेश चतुर्थी के अवसर पर बीबीएमपी ...और पढ़ें

Ganesh Chaturthi 2023 गणेश चतुर्थी के अवसर पर बीबीएमपी ने मांस की बिक्री पर रोक लगा दी है।(फोटो सोर्स: जागरण)
Ganesh Chaturthi 2023 गणेश चतुर्थी के अवसर पर बीबीएमपी ने मांस की बिक्री पर रोक लगा दी है।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. 18 सितंबर को बेंगलुरु में जानवरों की हत्या पर रोक लगी
  2. बेंगलुरु में करीब 3,000 लाइसेंस प्राप्त मांस की दुकानें

बेंगलुरु, एएनआई। गणेश चतुर्थी के अवसर पर बेंगलुरु में जानवरों की हत्या और मांस की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। बीबीएमपी  (Bruhat Bengaluru Mahanagara Palike)  आयुक्त ने आदेश जारी करते हुए कहा,"18 सितंबर 2023 को गणेश चतुर्थी के अवसर पर बीबीएमपी के तहत जानवरों का वध और मांस की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित है।"

कृष्ण जन्माष्टमी पर भी लगी थी मांस की बिक्री पर रोक

जानकारी के मुताबिक, शहर में तीन अधिकृत बूचड़खाने और करीब 3,000 लाइसेंस प्राप्त मांस की दुकानें हैं। इससे पहले नगर निकाय ने शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मांस की बिक्री और जानवरों की हत्या पर प्रतिबंध लगाने का एक परिपत्र जारी किया।

यह भी पढ़ें: Bihar News: जमुई में 37 सौ किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, ट्रक से ले जाया जा रहा था कोलकाता; तीन गिरफ्तार