बेंगलुरु टेक प्रोफेशनल्स किडनैप मामले में नया मोड़, अपहरणकर्ता महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप; दोनों पक्ष गिरफ्तार
पुलिस ने अपहरण के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें 21 वर्षीय एक महिला भी शामिल है। पूछताछ ...और पढ़ें

अपहरणकर्ता महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप; दोनों पक्ष गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
पुलिस ने अपहरण के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया
जांच के दौरान 21 वर्षीय महिला ने अलग शिकायत दर्ज कराई
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल और उसके रूममेट के अपहरण का मामला उलझ गया है। अपहरण में शामिल एक महिला ने आईटी कंपनी में काम वाले एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया, जिसके बाद दोनों पक्षों को गिरफ्तार कर लिया गया।
बुधवार (28 अक्टूबर) सुबह मराठहल्ली इलाके से 23 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर बी. महेंद्र और उनके रूममेट तरुण (23) का अपहरण हो गया। दोनों आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। महेंद्र के पिता बी. रमण ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और आधुनिक जांच तकनीकों की मदद से छह घंटे के अंदर दोनों को बचा लिया।
पुलिस ने अपहरण के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें 21 वर्षीय एक महिला भी शामिल है। पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर पैसे के लिए दोनों युवकों का अपहरण करने की साजिश स्वीकार की। गिरफ्तार किए गए लोगों में गालेती राज कुमार उर्फ राज (24), मर्रीपति मंजुनाथ उर्फ मंजू (23), चिनीगेपल्ली लोकनाथ (22) समेत अन्य शामिल हैं।
दुष्कर्म का अलग मामला
जांच के दौरान 21 वर्षीय महिला ने अलग शिकायत दर्ज कराई। उसने आरोप लगाया कि 24 अक्टूबर को रात 1:30 से 4 बजे के बीच महेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
कुछ रिपोर्टों के अनुसार, तरुण ने भी इसमें मदद की और उसे कमरे में बंद रखा। महिला की शिकायत पर मराठहल्ली पुलिस ने अलग केस दर्ज कर महेंद्र और तरुण को गिरफ्तार कर लिया।
