बेंगलुरु में टेक कर्मी ने ऑफिस क्रेडिट कार्ड से उड़ाए 27 लाख रुपये, पकड़े जाने पर बॉस को अश्लील फोटो भेजकर दी धमकी
बेंगलुरु में एक आईटी कंपनी के कर्मचारी पर कॉर्पोरेट क्रेडिट कार्ड का गलत इस्तेमाल करने का आरोप है। पकड़े जाने ...और पढ़ें

यह फोटो एआई की मदद से बनाई गई है।
HighLights
कर्मचारी पर 27 लाख रुपये से ज्यादा की रकम खर्च करने का आरोप
सीनियर को अश्लील फोटो भेजकर धमकी देने का भी आरोप
कंपनी ने वर्थुर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु में एक IT कंपनी के कर्मचारी पर कॉर्पोरेट क्रेडिट कार्ड का गलत इस्तेमाल करने और 27 लाख रुपये से ज्यादा की रकम खर्च करने का आरोप लगा है। इसके साथ ही मामले को दबाने के लिए, अपने सीनियर को अश्लील फोटो भेजकर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
जानकारी के अनुसार, कर्मचारी को ऑफिस के खर्चों के लिए के 2 लाख रुपये की लिमिट वाला एक कॉर्पोरेट क्रेडिट कार्ड दिया गया था। लेकिन, आरोप है कि उसने अक्टूबर 2023 से जनवरी 2024 के बीच चार महीनों में 27,01,139 रुपये का गबन कर लिया। वहीं, जब कंपनी ने इस गड़बड़ी को पकड़ा तो 12 जनवरी 2024 को ईमेल के जरिए कर्मचारी से पूछताछ की गई।
चीन और पाकिस्तान के अनजान लोगों का बनाया था बहाना
इसके बाद 15 जनवरी को कर्मचारी ने अपने जवाब में माना कि, उसने कार्ड का गलत इस्तेमाल किया था। इसके साथ ही उसने दावा किया कि उसने चीन और पाकिस्तान के कुछ अनजान लोगों के दबाव में आकर ऐसा किया था। हालांकि, अपनी गलती को मानते हुए उसने कंपनी को भरोसा दिलाया था कि, वह यह रकम तीन किस्तों में चुका देगा।
29 जनवरी को भेजे एक ईमेल में उसने कहा कि, वह फरवरी के दूसरे हफ्ते तक 10 लाख रुपये चुका देगा और बाकी बची रकम किस्तों में दे देगा। जब काफी समय और कई मौके दिए जाने के बावजूद, वह रकम चुकाने में नाकाम रहा तो, 9 फरवरी 2024 को उसने अपने मैनेजर को अश्लील तस्वीरें भेजीं और आत्महत्या करने की धमकी भी दी। इसके बाद, कंपनी ने औपचारिक तौर पर वर्थुर पुलिस स्टेशन में एक FIR दर्ज कराई; जिसकी जांच जारी है।
