विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेंगलुरु में 5.48 करोड़ रुपये के एमडीएमए के साथ एक विदेशी समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

Published: Tue, 29 Sep 2026 08:39 PM (IST)

बेंगलुरु में आम लोगों और कॉलेज छात्रों को एमडीएमए बेचने के आरोप में एक विदेशी समेत छह लोगों को गिरफ्तार ...और पढ़ें

बेंगलुरु में एमडीएमए बेचने के आरोप में 6 गिरफ्तार।

बेंगलुरु में एमडीएमए बेचने के आरोप में 6 गिरफ्तार।

HighLights

  1. बेंगलुरु में एमडीएमए बेचने के आरोप में 6 गिरफ्तार।

  2. गिरफ्तार लोगों में एक विदेशी नागरिक भी शामिल है।

  3. 5.48 किलोग्राम एमडीएमए, कीमत 10.96 करोड़ रुपये बरामद।

डिजिटल डेस्क, कर्नाटक। बेंगलुरु में आम लोगों और कॉलेज के छात्रों को एमडीएमए बेचने के आरोप में एक विदेशी समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपियों के पास से 5.48 किलोग्राम एमडीएमए बरामद किया गया, जिसका बाजार मूल्य लगभग 10.96 करोड़ रुपये है।

मिथाइलीन डाइ आक्सी मेथाम फेटामाइन (एमडीएमए) प्रतिबंधित मादक पदार्थ है।पुलिस ने बताया कि अधिकारियों और कर्मचारियों को अलग-अलग तारीखों पर जानकारी मिली थी कि गिरिनगर, हेब्बल और विद्यारण्यपुरा पुलिस स्टेशनों के अधिकार क्षेत्र में मादक पदार्थ बेचे जा रहे थे।

इस जानकारी के बाद अलग अलग स्थानों पर छापेमारी कर एक विदेशी छह व्यक्तियों को अलग अलग दिन हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकारा कि वे नशीले पदार्थों को कम कीमत पर खरीदते थे और उन्हें उच्च कीमतों पर जनता और कॉलेज के छात्रों को बेचते थे। आरोपियों को नशीले पदार्थों की आपूर्ति करने वाले व्यक्तियों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार