'स्किन कलर और कपड़ों को लेकर बेइज्जत किया', बेंगलुरु में डेंटल स्टूडेंट ने किया सुसाइड; 6 लेक्चरर सस्पेंड
Bengaluru Dental Student Suicide: बेंगलुरु में एक 23 वर्षीय डेंटल छात्रा ने कथित तौर पर लेक्चरर द्वारा रंग और कपड़ों ...और पढ़ें

बेंगलुरु में डेंटल छात्रा ने की आत्महत्या। प्रतीकात्मक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में डेंटल कॉलेज की 23 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे कॉलेज में सनसनी फैल गई है। कॉलेज प्रशासन ने 6 लेक्चरर्स को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। लेक्चरर पर आरोप है कि उन्होंने छात्रा के रंग और कपड़ों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके कारण छात्रा को इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा।
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, ये घटना 9 जनवरी की है। मृतका डेंटल कॉलेज में थर्ड ईयर की छात्रा थी। शुक्रवार को उसका शव घर में ही फांसी के फंदे से लटकता मिला।
परिजनों ने लगाया आरोप
छात्रा के परिवार ने कॉलेज पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि छात्रा को सरेआम बेइज्जत किया गया, जिसके कारण उसने अपनी जान ले ली। मृतका अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी।
मृतका की मां के अनुसार, आंख में दर्द होने के कारण छात्रा ने कॉलेज से एक दिन की छुट्टी ली थी। उस दिन कॉलेज में सेमिनार था, जिसमें वो हिस्सा नहीं ले सकी थी। ऐसे में जब छात्रा अगले दिन कॉलेज पहुंची, तो उसे सभी छात्रों के सामने शर्मिंदा होना पड़ा।
बेटी को खोने के बाद छलका मां का दर्द
मां का कहना है कि प्रोफेसर्स ने सभी के सामने छात्रा के रंग को लेकर टिप्पणी की। साथ ही उन्होंने उसके डॉक्टर बनने पर भी सवाल खड़े कर दिए। यही नहीं, छात्रा के कपड़ों और भाषा पर भी उंगलियां उठाई गईं। छात्रा की मां ने पुलिस ने शिकायत दर्ज करवाते हुए प्रोफेसर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
6 प्रोफेसर सस्पेंड
छात्रा की मौत के बाद कॉलेज के कई अभ्यार्थियों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मामेल की जांच की जा रही है। वहीं, कॉलेज ने 12 जनवरी को सभी आरोपी प्रोफेसर्स को बरखास्त करते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
