विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेंगलुरु: डिलीवरी एजेंट ने घर में घुसकर टॉयलेट किया इस्तेमाल, फिर महिला से की अश्लील हरकत

Published: Sun, 12 Jul 2026 02:00 AM (IST)

बेंगलुरु की एक महिला ने डिलीवरी एजेंट की हरकतों को लेकर कई बड़े आरोप लगाए हैं। महिला ने सोशल मीडिया ...और पढ़ें

बेंगलुरु: डिलीवरी एजेंट ने घर में घुसकर टॉयलेट किया इस्तेमाल (फोटो- सोशल मीडिया)

बेंगलुरु: डिलीवरी एजेंट ने घर में घुसकर टॉयलेट किया इस्तेमाल (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. डिलीवरी एजेंट पार्सल डिलीवर करने उनके फ्लैट आया था

  2. टॉयलेट से बाहर आने के बाद एजेंट ने कथित तौर पर अपना निजी अंग दिखाया

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। बेंगलुरु की एक महिला ने डिलीवरी एजेंट की हरकतों को लेकर कई बड़े आरोप लगाए हैं। महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि एक डिलीवरी एजेंट ने उनके घर में जबरन घुसकर टॉयलेट इस्तेमाल किया और उसके बाद निजी अंग दिखाकर अश्लील हरकत की।

महिला के अनुसार, डिलीवरी एजेंट पार्सल डिलीवर करने उनके फ्लैट आया था। उसने टॉयलेट इस्तेमाल करने की इजाजत मांगी। महिला ने कई बार मना किया और कहा कि वह किसी अजनबी को घर में नहीं आने देतीं। उन्होंने पड़ोस के पुरुष पड़ोसियों से मदद लेने का सुझाव भी दिया, लेकिन एजेंट ने उनकी बात नहीं मानी।

महिला ने लिखा कि मैंने बार-बार मना किया। मैंने साफ कहा कि मैं अजनबियों को अपने फ्लैट में नहीं आने देती। फिर भी उसने चप्पल उतारी और बिना अनुमति के जबरन घर में घुस गया।

टॉयलेट से बाहर आने के बाद एजेंट ने कथित तौर पर अपना निजी अंग दिखाया। महिला ने बताया कि उसे इस हरकत से काफी अपमानजनक और डर लगा। उसने कहा कि मैं अपने ही घर में असुरक्षित महसूस कर रही हूं। एक महिला ने 'नहीं' कहा था, बस इतना ही काफी होना चाहिए था।

महिला ने अपनी सुरक्षा के लिए फोन का कैमरा ऑन रखा, मुख्य दरवाजा खुला रखा और दरवाजे के पास खड़ी रहीं ताकि जरूरत पड़ने पर बाहर भाग सकें। उन्होंने कहा कि रोज महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म जैसे अपराधों की खबरें सुनकर वे और भी डर गई थीं।

बेंगलुरु पुलिस ने महिला के सोशल मीडिया पोस्ट पर संज्ञान लिया है। पुलिस ने महिला से विस्तृत जानकारी मांगी है ताकि आरोपों की जांच की जा सके और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जा सके।