विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेंगलुरु में डेटिंग एप से घर बुलाई महिला दोस्त निकला किन्नर, 20 लाख के गहने लूटकर फरार

Published: Fri, 30 Oct 2026 04:33 PM (IST)

बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने ऑनलाइन डेटिंग ऐप के माध्यम से मिले शख्स को घर बुलाया, जो बाद में ट्रांसजेंडर निकला।

डेटिंग एप से घर बुलाए व्यक्ति ने की लूट। (फोटो-AI जेनरेटेड)

डेटिंग एप से घर बुलाए व्यक्ति ने की लूट। (फोटो-AI जेनरेटेड)

HighLights

  1. ऑनलाइन डेटिंग ऐप से बुलाए गए व्यक्ति ने की लूट।

  2. ट्रांसजेंडर साथी के साथ मिलकर 20 लाख के गहने चुराए।

  3. पुलिस ने नाजिया और सैयद मौशिन को गिरफ्तार किया।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। बेंगलुरु में एक आदमी ने ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए एक व्यक्ति से दोस्ती की और उसे घर बुलाया जिसके बाद घर से 20 लाख रुपये के सोने के गहनों की लूट हो गई। यह घटना 22 अक्टूबर को चंद्रा लेआउट के एक घर में हुई है।

क्या है पूरा मामला?

शिकायत के मुताबिक, घर का मालिक और उसकी पत्नी शहर से बाहर गए थे और घर की चाबियां वहीं रहने वाले एक दोस्त के पास छोड़ दी थी। इस दौरान दोस्त ने कथित तौर पर ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए एक महिला से संपर्क किया और उसे घर पर बुलाया।

लेकिन उन्हें तब झटका लगा जब विजिटर ने अपना मास्क हटाया। मास्क हटाने पर उन्हें पता चला कि जिस व्यक्ति को उन्होंने बुलाया था, वह ट्रांसजेंडर था। करीब 10 मिनट बाद, एक और ट्रांसजेंडर घर पर आया और दोनों ने चाकू की नोक पर उस आदमी को धमकाया।

दोनों ट्रांसजेंडर ने मिलकर बेडरूम का दरवाजा तोड़ा और अलमारी में रखे गहने लूट लिए। दोनों आरोपी लगभग 20 लाख रुपये के 226 ग्राम सोने के गहने लेकर फरार हो गए थे।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद घर का मालिक वापस आया और पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान नाजिया और सैयद मौशिन के रूप में हुई है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें- बेंगलुरू में जंगली हाथी का आतंक, मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की ली जान