UP, बिहार, राजस्थान और MP के लोगों की No एंट्री; बेंगलुरू की कंपनी के फैसले पर मचा घमासान
बेंगलुरु की कंपनी A1 स्पोर्ट्स वर्ल्ड के CEO कार्तिक शेनॉय ने यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश के पुरुष उम्मीदवारों को नौकरी पर न रखने का विवादास्पद फैसला लिया है।

बेंगलुरू की कंपनी के CEO ने 4 राज्यों के पुरुषों की भर्ती रोकी।
HighLights
A1 स्पोर्ट्स वर्ल्ड के CEO ने 4 राज्यों के पुरुषों की भर्ती रोकी।
पूर्व कर्मचारी के दुर्व्यवहार के बाद लिया गया यह निर्णय।
सोशल मीडिया पर कंपनी के फैसले पर गरमागरम बहस जारी।
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। बेंगलुरु की एक कंपनी के एक पोस्ट ने यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्यप्रदेश के पुरुषों को परेशानी में डाल दिया है। बेंगलुरु की एक कंपनी के CEO ने घोषणा की है कि वो अपनी कंपनी में अब यूपी, राजस्थान, बिहार और मध्यप्रदेश के पुरूष उम्मीदवारों को नौकरी पर नहीं रखेंगे। कंपनी के अंदर लंबी चर्चा के बाद ये बाद फैसला लिया गया है।
बेंगलुरु की किस कंपनी ने लिया फैसला
A1 स्पोर्ट्स वर्ल्ड के CEO कार्तिक शेनॉय ने सोशल साइट X पर पोस्ट करते हुए ये घोषणा की। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि इसके लिए मुझे खेद है, लेकिन आज हमने लंबी चर्चा और बहस के बाद यह बात बिल्कुल साफ कर दी है।
Im sorry for this...
— Karthik SG (@kkarthikkgs) September 22, 2026
But today we have made it very clear after lengthy discussion and quarrel...
We will not hire any male candidates in our company who come from these 4 states in north india...
1. Uttar Pradesh.
2. Rajasthan.
3. Bihar.
4. Madhya Pradesh.
We do have 1…
कार्तिक शेनॉय ने कंपनी की पॉलिसी के बारे में जानकारी देते हुए पोस्ट में लिखा, 'हम कंपनी में उत्तर भारत के इन चार राज्यों से आने वाले किसी भी पुरुष कैंडिडेट को नौकरी पर नहीं रखेंगे।' उन्होंने नीचे चारों राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश का नाम भी लिखा।
कंपनी के CEO ने क्यों लिया ये फैसला
कंपनी के CEO कार्तिक ने बताया कि यह पॉलिसी पूर्व कर्मचारी के साथ हुई एक घटना के बाद बनाई गई है। कार्तिक ने इस फैसले के पीछे जुड़ी जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने एक कर्मचारी को रखा था जो MBA ग्रेजुएट था और नौकरी पर रखते समय पढ़ा-लिखा और सभ्य लग रहा था।
लेकिन कंपनी में ज्वाइन करने के दो महीने बाद ही वो कर्मचारी महिला कर्मचारियों के साथ बदतमीजी से पेश आने लगा। कार्तिक ने कर्मचारी पर एक के साथ जबरदस्ती करने का भी आरोप लगाया।
फैसले के बाद सोशल मीडिया पर बहस
जैसे ही ये पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हुई सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा सामने आना लगा। कई यूजर्स ने सवाल किया कि क्या एक कर्मचारी की हरकतों का असर बाकी कैंडिडेट्स पर पड़ना सही है? एक यूजर ने कगा कि कंपनियों को किसी भी कर्मचारी के मूल स्थान की जगह कैंडिडेट्स की योग्यता पर ध्यान देना चाहिए।
कार्तिक ने दिया यूजर को जवाब
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस के बाद कार्तिक ने यूजर को जवाब देते हुए लिखा क्या आपको लगता है कि महिला के साथ गलत करने वाले रिज्यूमे में आते हैं? या क्या असली पुलिस बैकग्राउंड चेक काम करता है? आजकल एक कांस्टेबल को 500 रुपए देने पर एक अच्छी रिपोर्ट मिलेगी।
Let me get this right again...
— Karthik SG (@kkarthikkgs) September 23, 2026
This mess started 2 weeks ago when an employee from one of the aforementioned mentioned state was fired, despite giving him warning 2wice he was still abusive to female employees, and he was forcing himself on one of them...
We work with quite… https://t.co/yKeNMMBTl8
एक महिला कर्मचारी ने किया समर्थन
कार्तिक ने इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी में पहले से राजस्थान की एक महिला कर्मचारी काम कर रही हैं और उन्होंने इस फैसले का समर्थन किया है। हालांकि इस पोस्ट की कई यूजर्स ने अलोचना की है। कुछ लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या इस फैसले का मतलब पुरुषों को उनके राज्य के आधार पर एक ही नजरिए से देखना है।
कौन है कार्तिक शेनॉय?
कंपनी के इस फैसले के सामने आने के बाद से लोगों में ये जानने की उत्सुकता भी बढ़ गई है कि आखिर कार्तिक शेनॉय कौन हैं? तो आपको बता दें कि कार्तिक शेनॉय लंबे समय से स्पोर्ट्स सेक्टर से जुड़े हैं। उनकी लिंकडिन प्रोफाइल के मुताबिक उन्होंने भारत और विदेशों में स्पोर्ट्स से जुड़े अलग-अलग प्रोजेक्ट्स और प्लेटफॉर्म पर काम किया है।
उन्होंने कई बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में भी भाग लिया है जिनमें लंदन ओलंपिक 2012, रियो ओलंपिक 2016 और कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 शामिल हैं। साथ ही हॉकी और क्रिकेट वर्ल्ड कप, यूथ ओलंपिक और आईपीएल के शुरुआती दौर से जुड़ी लीग्स में भी उनकी फाउंडिंग टीम के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिकाओं में काम किया है।
क्यों की AI स्पोर्ट्स वर्ल्ड की स्थापना
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया से भी कार्तिक शेनॉय का जुड़ाव रहा है. शेनॉय ने बाद में अपना स्पोर्ट्स वेंचर शुरू किया और उसका नाम A1 Sports World रखा। कंपनी का फोकस बच्चों के बीच खेलों को बढ़ावा देने और उनकी प्रतिभा पहचानने पर है।
शेनॉय का कहना है कि उन्होंने स्पोर्ट्स ट्रेनिंग को ज्यादा व्यवस्थित और वैज्ञानिक बनाने के मकसद से यह कंपनी शुरू की थी। कंपनी अब स्पोर्ट्स साइंस, डेटा और AI की मदद से युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा पहचानने के लिए भी काम कर रही है।
