बेंगलुरु में चलती बस में महिला से छेड़छाड़, ड्राइवर ने की आरोपी की धुनाई; वीडियो वायरल
बेंगलुरु में चलती BMTC बस में एक महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला के विरोध ...और पढ़ें
HighLights
बेंगलुरु में चलती BMTC बस में महिला से छेड़छाड़।
महिला के विरोध पर बस ड्राइवर ने आरोपी को पीटा।
पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (BMTC) की चलती बस में एक महिला यात्री को गलत तरीके से छूने (छेड़छाड़) का मामला सामने आया है। महिला ने तुरंत इसका विरोध किया, जिसके बाद बस ड्राइवर ने बीच-बचाव किया।
दरअसल, यह घटना 24 जुलाई की बताई जा रही है, जब हेब्बल से मन्यता जा रही BMTC बस में एक महिला ने सहयात्री पर कथित छेड़छाड़ का आरोप लगाया। महिला के विरोध के बाद कुछ ही देर में हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई।
पिटाई के बाद बस से उतारा
आरोपी के भागने की कोशिश करने पर महिला यात्री और बस ड्राइवर ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी और उसे बस से उतार दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
हालांकि, पुलिस और BMTC अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई औपचारिक पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इसलिए अभी तक इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
कब की है घटना?
वीडियो के अनुसार, यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12:42 बजे घटी। दिख रहा है कि उस व्यक्ति की कमीज उतारी जा रही है। ऐसा लग रहा है कि बस ड्राइवर ने ही उसकी कमीज उतारी हो।
फिर ड्राइवर अपनी सीट पर खड़ा होकर संदिग्ध को लात मारता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान ड्राइवर अपना संतुलन खो देता है और गिर जाता है।
