विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेंगलुरु: जयनगर में चलती सड़क पर बाइक से खतरनाक व्हीली स्टंट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Published: Fri, 30 Oct 2026 02:53 PM (IST)

बेंगलुरु के जयनगर में कुछ युवकों ने सोशल मीडिया पर लाइक्स के लिए चलती सड़क पर खतरनाक बाइक स्टंट व्हीली ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बेंगलुरु के जयनगर में युवकों ने किए खतरनाक बाइक स्टंट।

  2. सोशल मीडिया पर लाइक्स के लिए जान जोखिम में डाली।

  3. वायरल वीडियो ने सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। देश की सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले बेंगलुरु से एक बार फिर सड़क सुरक्षा को तार-तार करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक बार फिर सोशल मीडिया पर Views और Likes पाने के चक्कर में कुछ युवकों ने कानून और आम जनता की जान को ताक पर रख दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह वीडियो बेंगलुरु के पॉश और व्यस्त इलाके जयनगर में नेशनल कॉलेज के पास की है। वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि कैसे दिनदहाड़े चलती हुई सड़क पर कुछ बाइक सवार युवकों ने अपनी मोटरसिक्सलों का अगला पहिया हवा में उठाकर खतरनाक व्हीली स्टंट किए।

किस समय किया ऐसा खतरनाक स्टंट?

वायरल वीडियो के आधार पर जिस समय ये स्टंट किए जा रहे थे, सड़क पर अन्य वाहन और आम लोग भी चल रहे थे। ऐसे में जरा सी चूक से किसी की भी जान जा सकती थी या बड़ा सड़क हादसा हो सकता था।

हालांकि बात यही तक नहीं थमी... इन हुड़दंगियों ने अपने इस खतरनाक स्टंट का वीडियो खुद ही रिकॉर्ड किया और इसे सोशल मीडिया इंस्टाग्राम, एक्स या अन्य प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद चिंता

देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया। वीडियो सामने आने के बाद बेंगलुरु के आम नागरिकों और सोशल मीडिया यूजर्स में भारी गुस्सा देखा जा रहा है।

सड़क सुरक्षा को लेकर क्यों बढ़ी चिंता?

गौर करने वाली बात यह है कि इस तरह की घटनाएं समाज और प्रशासन के लिए गंभीर चिंता का विषय बन चुकी हैं। सड़क पर ऐसे स्टंट करने वाले न सिर्फ अपनी जान खतरे में डालते हैं, बल्कि वहां से गुजर रहे मासूम राहगीरों और वाहन चालकों की जान के लिए भी बड़ा खतरा बनते हैं।

दिनदहाड़े बीच सड़क पर इस तरह के नियम तोड़ने से यह साफ जाहिर होता है कि इन युवाओं में ट्रैफिक पुलिस और कानून का कोई खौफ नहीं बचा है। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली ऐसी रीलों को देखकर अन्य युवा भी प्रेरित होते हैं, जो बेहद खतरनाक है।