विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिम बंगाल फसल बीमा योजना में देश में दूसरे स्थान पर, 32 लाख किसानों का पंजीकरण

Published: Sat, 19 Sep 2026 07:57 PM (IST)

पश्चिम बंगाल प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 32 लाख किसानों के पंजीकरण के साथ देश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

फसल बीमा योजना।

फसल बीमा योजना।

HighLights

  1. बंगाल प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में देश में दूसरे स्थान पर।

  2. राज्य में 32 लाख से अधिक किसानों का पंजीकरण हुआ।

  3. बाढ़ प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा दिलाने के निर्देश।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों के पंजीकरण के मामले में बंगाल देश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के अनुसार, 15 सितंबर तक राज्य के 32 लाख किसानों को योजना के दायरे में लाया गया है। अगस्त की बाढ़ से प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा दिलाने के लिए बीमा कंपनियों को तत्काल नुकसान का आकलन करने का निर्देश दिया गया है।

राज्य के अनुसार, पूर्व मेदिनीपुर में 7.23 लाख, पश्चिम मेदिनीपुर में 4.73 लाख, हुगली में 1.68 लाख और झाड़ग्राम में 42 हजार किसानों ने योजना में पंजीकरण कराया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के किसानों के लिए अगस्त से 15 सितंबर तक प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगाए गए थे।

किसानों पर प्रीमियम का बोझ कम रखने के लिए राज्य सरकार अपने बजट से प्रीमियम का बड़ा हिस्सा वहन कर रही है। एक हेक्टेयर (2.50 एकड़) तक जमीन वाले किसानों से एक रुपये का प्रतीकात्मक प्रीमियम लिया जा रहा है, जबकि एक से दो हेक्टेयर जमीन वालों को प्रति एकड़ 100 रुपये देने हैं। बाकी प्रीमियम राज्य सरकार वहन करेगी।

30 सितंबर तक बढ़ी ऋणी किसानों के पंजीकरण की अवधि

अगस्त की बाढ़ से प्रभावित किसानों को जल्द बीमा लाभ दिलाने के लिए बीमा कंपनियों को ‘मिड-सीजन एडवर्सिटी’ के तहत नुकसान का आकलन तत्काल करने को कहा गया है। वहीं, बैंकों के माध्यम से ऋण लेने वाले किसानों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।