विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत-बांग्लादेश सीमा पर अब घुसपैठ होगी नामुमकिन? सीएम शुभेंदु बोले- BSF को सौंपी 142.79 एकड़ जमीन

Published: Thu, 28 May 2026 12:17 AM (IST)

बंगाल सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ...और पढ़ें

बंगाल सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़बंदी के लिए बीएसएफ को सौंपी 142.79 एकड़ जमीन : शुभेंदु

बंगाल सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़बंदी के लिए बीएसएफ को सौंपी 142.79 एकड़ जमीन : शुभेंदु 

HighLights

  1. भारत-बांग्लादेश बॉर्डर फेंसिंग के लिए BSF को दी 142.79 एकड़ जमीन

  2. राज्य की 2217 किमी लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा में अब भी करीब 600 किमी हिस्से में बाड़बंदी बाकी

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को बताया कि राज्य सरकार ने सीमा चौकियों और कंटीले तार की बाड़ लगाने के लिए बीएसएफ को 142.79 एकड़ जमीन सौंप दी है।

मुख्यमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सीमा क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार ने बीएसएफ चौकियों और बाड़बंदी के निर्माण कार्य को तेज करने के लिए यह पहल की है।

सीएम शुभेंदु की अगुवाई वाली राज्य की नवगठित भाजपा सरकार ने 12 मई को हुई अपनी पहली कैबिनेट बैठक में 45 दिनों के भीतर सीमा बाड़बंदी और उससे जुड़ी आधारभूत परियोजनाओं के लिए बीएसएफ को 600 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया था। इसी फैसले के तहत यह कार्रवाई की जा रही है।

इस पहल के पहले चरण में 20 मई को पांच जिलों में खरीदी गई 43 एकड़ जमीन और 31.9 एकड़ निहित भूमि के स्वीकृति आदेश बीएसएफ को सौंपे गए थे।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में अवैध घुसपैठ रोकने और सीमा सुरक्षा मजबूत करने के लिए दोहरी रणनीति की घोषणा की थी। इसमें तेजी से बाड़बंदी कराने और प्रशासनिक स्तर पर कड़े कदम उठाने की बात कही गई थी।

बंगाल की भारत-बांग्लादेश सीमा 2217 किमी लंबी है, जो देश के सभी राज्यों में सबसे अधिक है। मुख्यमंत्री के अनुसार, इसमें से लगभग 1600 किमी क्षेत्र में पहले ही बाड़बंदी हो चुकी है, जबकि करीब 600 किमी हिस्सा अब भी खुला है।