विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल सीएम शुभेंदु ने बच्चे को मोबाइल छोड़ पढ़ाई पर ध्यान देने की नसीहत दी, सेल्फी लेने की इच्छा भी की पूरी

Published: Sun, 25 Oct 2026 02:08 AM (IST)

मुख्यमंत्री शुभेंदु चोरबागान पूजा पंडाल भगदड़ की घटना में जान गंवाने वाले बिकाश भट्टाचार्य के घर पहुंचे थे। उन्होंने शोकाकुल ...और पढ़ें

बंगाल सीएम शुभेंदु ने बच्चे को मोबाइल छोड़ पढ़ाई पर ध्यान देने की नसीहत दी (फोटो- एक्स)

बंगाल सीएम शुभेंदु ने बच्चे को मोबाइल छोड़ पढ़ाई पर ध्यान देने की नसीहत दी (फोटो- एक्स)

HighLights

  1. पूजा पंडाल भगदड़ के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री

  2. आर्थिक मदद और एक सदस्य को नौकरी देने का दिया आश्वासन

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार रात हावड़ा के सालकिया इलाके में एक बच्चे को मोबाइल फोन से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान देने की नसीहत दी। हालांकि, बच्चे की उनके साथ सेल्फी लेने की इच्छा भी उन्होंने पूरी की। यह घटना उत्तर हावड़ा के सालकिया स्थित कामिनी स्कूल लेन में रात करीब आठ बजे की है।

मुख्यमंत्री चोरबागान पूजा पंडाल भगदड़ की घटना में जान गंवाने वाले बिकाश भट्टाचार्य के घर पहुंचे थे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जताई। साथ ही परिवार को आर्थिक सहायता देने और एक सदस्य को नौकरी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

परिवार से मुलाकात के बाद जब मुख्यमंत्री घर से बाहर निकले और बाइक पर बैठने जा रहे थे, तभी स्थानीय निवासी राजदीप पाल उनके पास पहुंचा। उसने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेने की इच्छा जताई।

शुभेंदु अधिकारी ने उसकी इच्छा पूरी की, लेकिन साथ ही उसे मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के बजाय पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह भी दी। मुख्य सड़क से घर तक जाने वाली गली संकरी होने के कारण मुख्यमंत्री जीटी रोड से बाइक पर पहुंचे थे। राज्य के मंत्री उमेश राय भी बाइक पर उनके साथ थे।