विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: भगवा रंग की पोशाक में दुर्गापूजा की भीड़ संभालेंगे सिविक वालंटियर, महत्वपूर्ण चौराहों, मेट्रो स्टेशनों पर होंगे तैनात

Published: Thu, 17 Sep 2026 02:25 AM (IST)

दुर्गापूजा के दौरान कोलकाता की सड़कों पर भीड़ संभालने वाले 20 हजार सिविक वालंटियरों की पोशाक का रंग भगवा होने ...और पढ़ें

भगवा रंग की पोशाक में दुर्गापूजा की भीड़ संभालेंगे सिविक वालंटियर (फोटो- AI Generated)

भगवा रंग की पोशाक में दुर्गापूजा की भीड़ संभालेंगे सिविक वालंटियर (फोटो- AI Generated)

HighLights

  1. पीएम मोदी की तस्वीर और ‘जय श्रीराम’ के नारे लिखे पतंगों की धूम

  2. इस बाबत कोलकाता पुलिस ने 89 लाख रुपये की निविदा जारी की है

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। दुर्गापूजा के दौरान कोलकाता की सड़कों पर भीड़ संभालने वाले 20 हजार सिविक वालंटियरों की पोशाक का रंग भगवा होने जा रहा है। इस बाबत कोलकाता पुलिस ने 89 लाख रुपये की निविदा जारी की है।

नई पोशाक में भगवा रंग की पूरी आस्तीन वाली कमीज और टोपी होगी। 12 हजार गहरे भगवा और आठ हजार हल्के भगवा रंग की पोशाक तैयार की जाएंगी।

सिविक वालंटियरों की दुर्गापूजा की तृतीया से दशमी तक महत्वपूर्ण चौराहों, मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश व निकास द्वारों तथा भीड़भाड़ वाले रास्तों पर तैनाती होगी।

भारी भीड़ में उनकी आसानी से पहचान हो सके, इसलिए भगवा रंग चुना गया है। सिविक वालंटियर पुलिस के साथ समन्वय करते हुए भीड़ और यातायात को नियंत्रित करेंगे।

विश्वकर्मा पूजा पर भगवा रंग में रंगेगा कोलकाता का आसमान

विश्वकर्मा पूजा पर कोलकाता के पतंग बाजार पर भगवा रंग चढ़ गया है। दुकानों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर और ‘जय श्रीराम’ के नारे लिखे भगवा रंग की पतंगें सजी हैं।

विश्वकर्मा पूजा व प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन का संयोग होने से इन पतंगों की काफी मांग है। हाथीबागान इलाके के थोक पतंग विक्रेता शुभजीत ने कहा कि उनका लगभग सारा स्टाक बिक चुका है।

बेलघरिया इलाके के अबीर सोम नामक पतंग विक्रेता ने बताया कि लोग भगवा पतंग खूब पसंद कर रहे हैं। मालूम हो कि कोलकाता समेत बंगाल के विभिन्न जिलों में विश्वकर्मा पूजा पर पतंग उड़ाने की परंपरा है।

उन्होंने गुजरात से प्रधानमंत्री मोदी व गृह मंत्री अमित शाह की तस्वीर वाली तथा जय श्रीराम लिखीं भगवा पतंगों की बड़ी खेप मंगवाई है।

पिछले कुछ वर्षों में धार्मिक हस्तियों, राजनेताओं और लोकप्रिय चेहरों की तस्वीर वाली पतंगों की मांग बढ़ी है। भगवा रंग की पतंगों की मांग सबसे अधिक है। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी भगवा रंग व पीएम मोदी की तस्वीर वाली पतंगों के लिए बड़े पैमाने पर ऑर्डर दिया है।