विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कर्नाटक के बेलगावी अग्निकांड में नया मोड़, 6 मौतों से पहले CCTV में बाल्टी लेकर दिखा संदिग्ध

Published: Sun, 20 Sep 2026 06:41 PM (IST)

कर्नाटक के बेलगावी में हुए अग्निकांड में 6 लोगों की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। सीसीटीवी फुटेज ...और पढ़ें

6 मौतों से पहले CCTV में बाल्टी लेकर दिखा संदिग्ध।

 6 मौतों से पहले CCTV में बाल्टी लेकर दिखा संदिग्ध।

HighLights

  1. बेलगावी अग्निकांड में 6 मौतों की जांच में नया मोड़।

  2. सीसीटीवी फुटेज में आग से पहले संदिग्ध व्यक्ति दिखा।

  3. पुलिस संदिग्ध की तलाश में, आग के कारणों की जांच।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक के बेलगावी में आग लगने से 6 लोगों की मौत के मामले में अब बारीकी से जांच की जा रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि क्योंकि सीसीटीवी फुटेज में एक अनजान आदमी आग लगने से कुछ मिनट पहले ही घर के पास बाल्टी लेकर आता हुआ दिखाई दिया।

15 सितंबर को चवहाट गली में डमोने परिवार के घर में आग लग गई थी। इस आग में परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई, जिनमें गजानन डमोने भी शामिल थे।

बाल्टी लेकर जाता दिखा संदिग्ध

पुलिस ने सिक्योरिटी कैमरे के फुटेज की जांच की तो पता चला कि एक आदमी रात करीब 1:58 बजे बाल्टी लेकर घर के पास आया था। करीब दो मिनट बाद, यानी रात 2 बजे के आसपास, उसे उस जगह से जाते हुए देखा गया, लेकिन इस बार उसके पास बाल्टी नहीं थी।

संदिग्ध के जाने के बाद लगी घर में आग

खबरों के मुताबिक, उसके जाने के कुछ ही देर बाद आग लग गई। इससे जांच करने वालों के मन में यह सवाल उठा कि उन दो मिनटों में क्या हुआ और क्या उस आदमी की मौजूदगी का आग लगने से कोई संबंध था। यह मामला सबसे पहले मार्केट पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। शुरुआत में अधिकारियों को शक था कि आग शॉर्ट सर्किट या रेफ्रिजरेटर में धमाके की वजह की वजह से लगी होगी।

संदिग्ध की तलाश में जुटी पुलिस 

हालांकि, सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस का कहना है कि वे बिजली की खराबी और उस अनजान आदमी की गतिविधियों, दोनों की जांच कर रहे हैं। जांच करने वाले अधिकारी घटनास्थल का दौरा कर चुके हैं और फुटेज में दिखी बाल्टी का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

अधिकारी कैमरे में कैद हुए आदमी की पहचान करने के लिए इलाके में रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। जांच करने वालों का कहना है कि अब तक उन्हें उस आदमी और मौतों के बीच कोई पक्का सबंध नहीं मिला है और आग लगने की असली वजह का अभी भी पता लगाया जा रहा है।