कन्या भ्रूण हत्या मामले में फरार डॉक्टर गिरफ्तार
कन्या भ्रूण हत्या मामले मे आरोपी डॉक्टर माधव त्रयंबक सनप को रविवार को औरंगाबाद जिले के वालुज से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही तीन डॉक्टरो को अब तक हिरासत मे लिया जा चुका है।
बीड। कन्या भ्रूण हत्या मामले में आरोपी डॉक्टर माधव त्रयंबक सनप को रविवार को औरंगाबाद जिले के वालुज से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही तीन डॉक्टरों को अब तक हिरासत में लिया जा चुका है।
एक सप्ताह पहले बीड में मिले दो भ्रूण के बाद राजस्व व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा चलाए गए जांच अभियान में सनप के भगवान अस्पताल में दो ऑपरेशन करने का मामला सामने आया था। जबकि इस अस्पताल का लाइसेंस छह महीने पहले ही निलंबित कर दिया गया था। इसी साल जनवरी में सनप को भ्रूण जांच के लिए सोनोग्राफी करने के एक अन्य मामले में एक साल की कैद की सजा भी सुनाई जा चुकी है।
वहीं, राज्य के सोनोग्राफी और एमटीपी केंद्रों पर छापेमारी की गतिविधि तेज कर दी गई है। पिछले कुछ दिनों में 115 सोनोग्राफी केंद्रों पर धावा बोलकर 22 को सील किया गया। वहीं 403 अवैध एमटीपी केंद्रों पर छापेमारी की गई और छह को बंद कर दिया गया। इसके अलावा एक गर्भवती महिला की मौत के बाद मुंडे अस्पताल को भी सील कर दिया गया है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर