विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fake Ginger: नकली अदरक से रहें सावधान, बिगाड़ सकता है आपका स्वाद और सेहत, जानें कैसे करें पहचान

By Arun Kumar SinghEdited By:
Published: Sat, 05 Jun 2021 07:18 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jun 2021 11:38 PM (IST)

अदरक के रूप में पहाड़ी पेड़ की जड़ को कच्ची अदरक बताकर बेचा जा रहा है। इसमें न अदरक के ...और पढ़ें

पहाड़ी पेड़ की जड़ को कच्ची अदरक बताकर बेचा जा रहा है।
पहाड़ी पेड़ की जड़ को कच्ची अदरक बताकर बेचा जा रहा है।

नर्इ दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। कड़क चाय अदरक के बिना अधूरी होती है। सर्दियों के मौसम में अदरक का प्रयोग बढ़ जाता है। कई सब्जियों में भी अदरक का खूब प्रयोग होता है। कोरोना काल में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए काढ़ा बनाने में भी अदरक का प्रयोग होता है। कोरोना काल में पूरी दुनिया में अदरक का प्रयोग बढ़ गया है। इस साल जनवरी के बाद से अदरक की कीमतों को मानों पंख लग गए हों। भारत, चीन और यूरोप में अदरक की सबसे ज्यादा मांग है। यही कारण है कि बाजार में असली अदरक की जगह पर नकली अदरक बिकने लगा है। अगर आप अदरक खरीदने के लिए बाजार जा रहे हैं तो सावधान रहें। अदरक के रूप में पहाड़ी पेड़ की जड़ को कच्ची अदरक बताकर बेचा जा रहा है। इसमें न अदरक के गुण होते हैं और न ही अदरक जैसा स्वाद। देखने में यह नकली अदरक असली से मिलती-जुलती है। इसे सुखाकर सोंठ के रूप में भी बाजारों में बेचा जाता है।

बाजार में बेची जा रही है नकली अदरक

ज्ञात हो कि पहाड़ी पेड़ की जड़ अदरक से सस्ती होने से इसमें मुनाफा भी अधिक होता है, इसलिए इसे बाजारों में इन दिनों खूब बेचा जा रहा है। इतना ही नहीं अब तो इसकी खेती भी की जाने लगी है। आढ़ती भ्री पहाड़ी पेड़ का कच्ची अदरक बताकर बेचते हैं। इसको पहचान पाना काफी मुश्किल होता है।  आइये हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं, जिनसे आप नकली और असली अदरक की पहचान आसानी से कर सकते हैं। 

जानें पहाड़ी जड़ व अदरक के बीच का क्या है अंतर

जब आप बाजार से अदरक खरीदने जाएं तो खुद तय करें। खरीदते समय यह ध्यान रखें कि अदरक की त्वचा पतली हो, जिसमें नाखून गड़ाकर देखें तो त्वचा कट जाएगी। अब इसे सूंघकर देखें और परखें कि इसकी तीखी खुशबू है या नहीं। अगर खुशबू तीखी है तो अदरक असली है। नहीं तो आप समझ जाएं कि आपको अदरक के नाम पर पहाड़ी जड़ बेचा जा रहा है। इसके अलावा असली अदरक को आप थोड़ा सा चखकर भी देख सकते हैं। इसका स्वाद आपको बता देगा कि यह असली है या नकली। अगर अदरक का छिलका बहुत कठोर होता है तो आप उसे खरीदने से बचें क्योंकि वह अदरक नहीं है।

साफ दिखने वाली अदरक से भी रहें दूर

यदि आप मिट्टी लगी हुई अदरक की जगह साफ अदरक खरीदना ज्यादा पसंद करती हैं तो अपनी इस आदत को बदल डालें। यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाने के लिए एक जाल भी हो सकता है। दरअसल, आजकल दुकानदार अदरक को साफ करने के लिए एक प्रकार के एसिड का प्रयोग करते हैं। ऐसी अदरक एसिड से धुली होने के कारण दिखने में साफ नजर आती है। लेकिन यह साफ अदरक आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती है।