बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र, 26 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका
बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है, जिसके 26 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान में बदलने ...और पढ़ें
-1792767437782_m.webp)
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा (फाइल फोटो)
डिजिटल डेस्क, अमरावती। बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव क्षेत्र बन गया है और इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शुक्रवार को बताया कि इस निम्न दबाव क्षेत्र के 24 अक्टूबर तक इसी क्षेत्र में डिप्रेशन (अवदाब) में और 25 अक्टूबर को डीप डिप्रेशन (गहरा अवदाब) में बदलने की आशंका है।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रबंध निदेशक प्रखर जैन ने बताया कि 26 अक्टूबर की सुबह तक इसके पश्चिमी-मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। अगले दो दिनों में, इसके उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों की ओर बढ़ने का अनुमान है। इसके प्रभाव से आंध्र प्रदेश में तेज वर्षा होने की आशंका है।
उन्होंने कहा कि लोगों को एहतियाती उपाय करने की सलाह दी गई है। समुद्र में मौजूद मछुआरों से तुरंत तट पर लौटने का आग्रह किया गया है। तमिलनाडु और केरलम में बने निम्न दबाव प्रणाली के प्रभाव के कारण आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र में छिटपुट भारी वर्षा होने की आशंका है।
24 और 25 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश होने और कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की आशंका है। (समाचार एजेंसी IANS के इनपुट के साथ)
