महाराष्ट्र में 1.13 करोड़ रुपये का प्रतिबंधित गुटखा जब्त, आरोपितों पर मकोका के तहत होगी कार्रवाई
महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.13 करोड़ रुपये का प्रतिबंधित गुटखा और पान मसाला जब्त किया है।

महाराष्ट्र में 1.13 करोड़ रुपये का प्रतिबंधित गुटखा जब्त (फोटो- एक्स)
HighLights
एफडीए ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ मकोका लगाने पर विचार करने को कहा है
ठाणे आ रहे एक संदिग्ध ट्रक का रूट अचानक बदल जाने पर एफडीए ने किया था पीछा
पीटीआई, मुंबई। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.13 करोड़ रुपये का प्रतिबंधित गुटखा और पान मसाला जब्त किया है।
इस मामले में एक संगठित गिरोह की आशंका जताते हुए एफडीए ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ मकोका लगाने पर विचार करने को कहा है।
एफडीए के अनुसार, मध्य प्रदेश से समृद्धि एक्सप्रेसवे के रास्ते ठाणे आ रहे एक संदिग्ध ट्रक का रूट अचानक बदल गया, जिसके बाद एफडीए की टीमों ने उसका पीछा किया।
छह घंटे तक पीछा करने के बाद स्थानीय पुलिस की मदद से पुणे के चाकण-तलेगांव चौक पर ट्रक को धर दबोचा गया। तलाशी के दौरान ट्रक से महाराष्ट्र में प्रतिबंधित विभिन्न ब्रांडों का फ्लेवर्ड तंबाकू और गुटखा बरामद हुआ, जिसकी कुल कीमत 1.13 करोड़ रुपये आंकी गई।
इस सिलसिले में चालक नफीस महबूब खान, सप्लायर नीलेश राठी व अरुण पाटिल और ट्रांसपोर्टर संजय माटा के खिलाफ चाकण पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
एफडीए का मानना है कि यह केवल खाद्य सुरक्षा कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि एक संगठित अवैध कारोबार है।
