विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आज खुले रहेंगे देश के सरकारी बैंक, हड़ताल से पहले निपटाएं जरूरी काम; आरबीआई का फैसला

Published: Sun, 27 Sep 2026 05:34 AM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2026 05:54 AM (IST)

ग्राहकों की सुविधा के लिए सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को रविवार को शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है, ...और पढ़ें

आज खुले रहेंगे देश के सरकारी बैंक, हड़ताल से पहले निपटाएं जरूरी काम (सांकेतिक तस्वीर)

आज खुले रहेंगे देश के सरकारी बैंक, हड़ताल से पहले निपटाएं जरूरी काम (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1.  वित्त मंत्रालय ने यूनियनों से बातचीत के जरिए लंबित मुद्दे सुलझाने की अपील की

  2. सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को रविवार को शाखाएं खोलने का निर्देश दिया

आईएएनएस, नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र और पुराने निजी बैंकों के ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग लेनदेन हड़ताल से पहले ही पूरा करने की सलाह दी गई है।

बैंक कर्मचारी यूनियनों ने 28 सितंबर से तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है, जिससे कई बैंकों की शाखाओं में कामकाज प्रभावित होने की संभावना है।

ग्राहकों की सुविधा के लिए सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को रविवार को शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है, ताकि जरूरी लेनदेन पहले किए जा सकें।

यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के अनुसार, संगठन देश के करीब 90 प्रतिशत बैंक कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है।

यूनियनें पांच दिन का बैंकिंग सप्ताह लागू करने, पेंशन सुधार और अन्य कर्मचारी कल्याण संबंधी मांगों को लेकर आंदोलन कर रही हैं।

भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों को महत्वपूर्ण काम पहले निपटाने और योनो, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआइ, एटीएम तथा कैश डिपाजिट मशीनों जैसी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

बैंक आफ इंडिया ने भी ग्राहकों को डिजिटल सेवाओं और 24 घंटे उपलब्ध प्लेटफार्म का उपयोग करने को कहा है।

वहीं आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सीस बैंक और इंडसइंड बैंक जैसे नए निजी बैंक सामान्य रूप से काम कर सकते हैं। वित्त मंत्रालय ने यूनियनों से बातचीत के जरिए लंबित मुद्दे सुलझाने की अपील की है।