Bank Strike News: देशभर में 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, लेकिन रविवार को खुलेंगे बैंक
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल के बावजूद, सार्वजनिक क्षेत्र के ...और पढ़ें
-1790174895720_m.webp)
सार्वजनिक बैंक 27 सितंबर रविवार को सामान्य रूप से खुलेंगे।
HighLights
सार्वजनिक बैंक 27 सितंबर रविवार को सामान्य रूप से खुलेंगे।
यूएफबीयू की 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल प्रस्तावित है।
मुख्य मांगें पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह और प्रोत्साहन योजना वापसी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक रविवार, 27 सितंबर को खुले रहेंगे और सामान्य रूप से काम करेंगे। सरकार 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल से पहले बैंकिंग सेवाएं बिना रुकावट जारी रखना सुनिश्चित करना चाहती है।
यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) की 28-30 सितंबर को प्रस्तावित हड़ताल, 11 सितंबर को हुई एक दिन की हड़ताल के बाद हो रही है। यूनियनों ने मुख्य रूप से पांच दिन के बैंकिंग सप्ताह को लागू करने और परफार्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम को वापस लेने की मांग की है।
वित्त मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि 26 और 27 सितंबर की सप्ताहांत की छुट्टियों के बाद, 28 से 30 सितंबर तक बुलाई गई देशव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए सरकार ने पहले से ही कदम उठाए हैं। मंत्रालय ने बताया कि रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने 27 सितंबर को सभी बैंक शाखाओं, दफ्तरों, एटीएम से जुड़ी शाखाओं और करेंसी चेस्ट को खोलने की मंजूरी दे दी है, जिससे वे पूरी तरह से काम कर सकेंगी।
बता दें कि यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन्स ने कहा है कि उप मुख्य श्रम आयुक्त के समक्ष मंगलवार हुई सुलह बैठक में कोई नतीजा न निकलने के कारण 28 सितंबर से तीन दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का फैसला बरकरार रहेगा।
उल्लेखनीय है वित्त मंत्रालय ने सोमवार को बैंक कर्मचारियों से हड़ताल करने से बचने और अपने शेष मांगों को संवाद के माध्यम से हल करने की अपील की थी जिसके बाद यह सुलह बैठक हुई। बैंकिंग कार्यबल के 90 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करने का दावा करने वाला यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन्स अन्य मांगों के साथ मुख्य रूप से पांच दिन की बैंकिंग की मांग कर रहा है।
सोर्स- ANIके इनपुट के साथ
