केरल: लॉकडाउन के बीच परिवहन का अभाव अब खुद लोगों तक पहुंच रहे बैंक अधिकारी
केरल के पुरक्कड़ जिले में लोगों को बैंक तक पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसे देखते हुए अब बैंक अधिकारी खुद उनके पास पहुंचने लगे हैं।
तिरुवनंतपुरम, एएनआइ। देश में लॉकडाउन लागू होने के बाद से जहां कई सेवाओं को बंद कर दिया गया था। वहीं कुछ सेवाएं जैसा बैंक, किराना की दुकान, अस्पताल चालू थे। लेकिन, इसके बाद भी कई लोगों को बैंक पहुंचने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा था। केरल के पुरक्कड़ जिले में रहने वाले लोगों को बैंकों तक पहुंचने के लिए पहले नाव में सफर करना पड़ता था इसके बाद ऑटोरिक्शा किराए पर लेना पड़ता था। लेकिन उनकी परेशानी को बैक कर्मियों ने कम कर दिया है। पुरक्कड़ के नलुचिरा द्वीप के निवासी त्रेसा ने कहा कि यह बहुत बड़ी राहत की बात है कि बैंक अधिकारी हमारे पास आ रहे हैं।
बैंक शाखाओं ने लोगों तक पहुंचने के लिए केरल अलपुझ्झा के दीपों पर पहुंचने के लिए कियोस्क (नाव) की व्यवस्था की। मावेलिकरार स्थिति भारतीय स्टेट बैंक के एक अधिकारी ने बताया कि परिवहन सुविधा की कमी के चलते मुख्य भूमि पर मौजूद बैंकों तक पहुंचने के लिए लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसलिए हमने खुद ही इन क्षेत्रों में पहुंचने का फैसला किया।
पुरुक्कड़ के नालुचिरा द्वीप की रहने वाली एक निवासी टेरेसा ने कहा कि पुरक्कड़ स्थित बैंक तक जाने के लिए हमें पहले नाव में जाना पड़ता था। इसके बाद एक ऑटों लेने होता था। इसके बाद कहीं जाकर हम बैंक पहुंचते थे। लेकिन, अब जब बैंक अधिकारी खुद यहां आ रहे हैं इससे हमें काफी सहायता मिल रही है। जानकारी के लिए बता दें कि देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने देश में पिछले 2 महीने से लागू लॉकडाउन की अवधी को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। हालांकि, लॉकडाउन 4.0 में भी सरकार ने बैंक खोलने की अनुमति दी है। गौरतलब है कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस वक्त देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई है।