यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अब्दुल ही नेहा है... 28 सालों से भारत में रह रहा था बांग्लादेशी नागरिक, जांच में जुटी ATS और IB की टीम
भोपाल पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक अब्दुल को गिरफ्तार किया है जो लगभग 30 वर्षों से अवैध रूप से भारत ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भोपाल पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। तकरीबन 30 वर्षों से वो भारत में अवैध रूप से रह रहा था। दरअसल, वो 'नेहा किन्नर' नाम का ट्रांसजेंडर बनकर रह रहा था।
पुलिस इस बात की पहचान कर रही है कि क्या अब्दुल वाकई ट्रांसजेंडर है या उसने अपनी पहचान को केवल धोखे के तौर पर अपनाया है।
दो दशकों से भारत में रह रहा था आरोपी
पुलिस ने जानकारी दी कि 10 साल की उम्र में वो भारत आ गया था। दो दशक तो वो मुंबई में रहने के बाद भोपाल के बुधवारा इलाके में रहने लगा था। वो वहां नेहा किन्नर के नाम से मशहूर था। भोपाल के तलाईया थाना क्षेत्र से उसे गिरफ्तार किया गया।
आईबी और एटीएस करेगी जांच
पुलिस ने ये भी जानकारी दी कि अब्दुल ने भारतीय नागरिक होने के फर्जी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी और पासपोर्ट बनवा लिए थे. इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर वह कई बार बांग्लादेश भी यात्रा कर चुका था। खुफिया ब्यूरो (IB) और एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) भी इस मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी का जेंडर वेरिफिकेशन टेस्ट भी कराया जाएगा।
