छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि: कर्नाटक सरकार का सख्त आदेश, स्कूल पिकनिक और ट्रिप पर सेल्फी और रील्स बनाने पर प्रतिबंध
कर्नाटक शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी कॉलेजों द्वारा आयोजित किए जाने वाले शैक्षणिक भ्रमण के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी ...और पढ़ें

कर्नाटक में शैक्षणिक भ्रमण के समय सेल्फी और रील्स बनाने पर प्रतिबंध (फोटो- पीटीआई)
HighLights
बच्चों की सुरक्षा के लिए कर्नाटक सरकार के एंटी-सेल्फी कदम की हो रही सराहना
नए सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर स्कूलों और गाइडों पर भी हो सकती है कार्रवाई
आईएएनएस, बेंगलुरु। कर्नाटक शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी कॉलेजों द्वारा आयोजित किए जाने वाले शैक्षणिक भ्रमण के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
इसके तहत छात्रों के यात्रा के दौरान सेल्फी लेने, वीडियो रिकॉर्ड करने और इंटरनेट मीडिया के लिए रील्स बनाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।
कमिश्नर कार्यालय द्वारा शनिवार को जारी एक सर्कुलर के अनुसार, अब शैक्षणिक दौरा आयोजित करने से पहले विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया गया है।
कॉलेजों को टूर का प्रस्ताव भेजने के साथ ही छात्रों और उनके अभिभावकों से शपथ पत्र भी जमा करना होगा। यात्रा शुरू होने से पहले छात्रों को सभी नियमों की जानकारी दी जानी चाहिए।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि छात्र केवल उन्हीं स्थानों का दौरा कर सकते हैं जिन्हें विभाग द्वारा मंजूरी दी गई है। साथ ही, यात्रा के दौरान छात्र सेल्फी या वीडियो बनाने से दूर रहें, यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी साथ जाने वाले अध्यापकों की होगी।
सर्कुलर में छात्राओं की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी गई है। यात्रा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना के लिए सीधे तौर पर संबंधित अध्यापक और प्रिंसिपल को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
