विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: बालाघाट एनकाउंटर में तीन महिला समेत चार नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी

By Agency Edited By: Chandan Kumar
Published: Sat, 14 Jun 2025 06:56 PM (IST)

Balaghat Encounter मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई जिसमें चार नक्सली मारे ...और पढ़ें

पहाड़ों और घने जंगलों से घिरा यह जंगली इलाका नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। (फाइल फोटो)
पहाड़ों और घने जंगलों से घिरा यह जंगली इलाका नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बालाघाट में चार नक्सली मारे गए।
  2. मारे गए नक्सलियों में तीन महिला भी शामिल।

एएनआई, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच एक जबरदस्त मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए। पहाड़ों और घने जंगलों से घिरा यह जंगली इलाका नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। सुरक्षाबल ने न सिर्फ नक्सलियों को मार गिराया, बल्कि उनके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए।

विशेष पुलिस महानिदेशक (नक्सल) पंकज श्रीवास्तव ने इस मुठभेड़ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई बिथली थाना क्षेत्र के पचामा दादर के पहाड़ी इलाके में हुई। इस मुठभेड़ में तीन महिला नक्सलियों समेत चार नक्सली ढेर हुए। कुछ नक्सली मौके से फरार हो गए। इनकी तलाश में ही सुरक्षाबल जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

हथियारों का जखीरा बरामद

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबल ने मौके से एक हैंड ग्रेनेड, रॉकेट लॉन्चर, एक 315 राइफल और कई कारतूस बरामद किए। सुरक्षाबल की यह कार्रवाई खुफिया जानकारी आधार पर की गई। उन्हें पता चला था कि नक्सली इस इलाके में किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे। हॉक फोर्स और अन्य सुरक्षाबलों ने मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें: Video: 151 SLR, 65 इंसास राइफल... मणिपुर में उग्रवादियों के प्लान पर फिरा पानी! हथियारों का जखीरा बरामद