अजीम प्रेमजी, हजारे एफपी की सूची में शामिल
आईटी क्षेत्र के दिग्गज अजीम प्रेमजी, सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे और लेखिका अरुंधति राय उन पांच भारतीयों में शुमार हैं जिन्हें फॉरन पॉलिसी पत्रिका की प्रतिष्ठित सूची में शामिल किया गया है।
वाशिंगटन। आईटी क्षेत्र के दिग्गज अजीम प्रेमजी, सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे और लेखिका अरुंधति राय उन पांच भारतीयों में शुमार हैं जिन्हें फॉरन पॉलिसी पत्रिका की प्रतिष्ठित सूची में शामिल किया गया है। यह सूची विश्व के शीर्ष 100 विचारकों की सूची है जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को भी शामिल किया गया है।
सूची में शीर्ष नौ पायदान पर अरब के प्रमुख क्रांतिकारियों का कब्जा है जिनमें आईएईए के पूर्व प्रमुख मिस्र के मोहम्मद अलबरदेई, सीरिया में मानवाधिकारों के हिमायती और काटूर्निस्ट अली फेरात शामिल हैं और दसवें पायदान पर अमेरिका, फ्रांस और चीन के केंद्रीय बैंक के गवर्नरों को संयुक्त रूप से रखा गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा सूची में 11वें पायदान पर हैं। गरीबी पर अनुसंधान करने वाली दीपा नारायण और अर्थशास्त्री अरविंद सुब्रमण्यम को भी इस सूची में जगह मिली है। भारत के बिल गेट्स कहे जाने वाले अजीम प्रेमजी 14वें पायदान पर हैं। वहीं देश में भ्रष्टावार के खिलाफ आंदोलन छेड़ने वाले अन्ना हजारे 37वें पायदान पर हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर