मौलाना आजाद की 129वीं जन्म वर्षगांठ पर बोले राहुल गांधी, आजाद ने रखी शिक्षित भारत की नींव
कांग्रेस उपाध्य़क्ष ने देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अब्दुल कलाम आजाद के 129वीं जन्म वर्षगांठ पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने ही आज के शिक्षित भारत की नींव रखी।
नई दिल्ली (आइएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अब्दुल कलाम आजाद की 129वीं जन्म वर्षगांठ पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने के बाद अपने संबोधन में कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, मौलाना आजाद स्वतंत्रता संग्राम के एख महत्वपूर्ण स्तंभ थे साथ ही वे एक कुशल राजनीतिज्ञ भी थे। उन्होंने ट्वीट किया- वे हमेशा से हमें प्रेरित करते रहे हैं। मौलाना आज़ाद एक शिक्षाविद् के अलावा एक स्वतंत्रता सेनानी भी थे उन्होंने ही शिक्षित भारत की नींव रखी।
गौरतलब है कि, मौलाना आजाद को मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से भी सम्मानित किया जा चुका है। 2008 के बाद से ही उनके जन्मदिवस को "राष्ट्रीय शिक्षा दिवस" के रूप में मनाया जा रहा है। आज़ाद का जन्म 11 नवंबर, 1888 को हुआ था जिनका पूरा नाम अबुल कलाम गुलाम मोहम्मदुद्दीन था।
यह भी पढ़ें : गुजरात चुनाव: राहुल गांधी ने गांधीनगर के अक्षरधाम मंदिर में टेका मत्था