Move to Jagran APP

भारत की पहली महिला फाइटर पायलट Avani Chaturvedi ने विदेशी आसमान में दिखाई देश की ताकत

Avani Chaturvedi भारत की बेटी ने जापान के आसमान की ऊंचाइयों को छूकर इतिहास रच दिया है। बात हो रही है भारत की पहली महिला फाइटर पायलट अवनी चतुर्वेदी की जिन्होंने विदेश में हवाई युद्ध अभ्यास में हिस्सा लिया।

By Nidhi AvinashEdited By: Nidhi AvinashPublished: Mon, 30 Jan 2023 10:36 AM (IST)Updated: Mon, 30 Jan 2023 12:35 PM (IST)
भारत की पहली महिला फाइटर पायलट Avani Chaturvedi ने विदेशी आसमान में दिखाई देश की ताकत
भारत की पहली महिला फाइटर पायलट Avani Chaturvedi ने विदेशी आसमान में दिखाई देश की ताकत

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Avani Chaturvedi: भारत की बेटी ने जापान के आसमान की ऊंचाइयों को छूकर इतिहास रच दिया है। बात हो रही है भारत की पहली महिला फाइटर पायलट अवनी चतुर्वेदी की, जिन्होंने विदेश में हवाई युद्ध अभ्यास में हिस्सा लिया। वीर गार्डियन 2023 भारतीय दल का हिस्सा बन अवनी ने भारत और जापान के बीच हुए पहले संयुक्त हवाई युद्ध अभ्यास में भाग लिया। ये युद्धाभ्यास हयाकुरी एयरबेस पर हुआ।

loksabha election banner

सफेद शेरों की नगरी रीवा से पली-बढ़ीं भारतीय वायुसेना की महिला फाइटर अवनी ने पहली बार देश के बाहर होने वाली हवाई युद्धाभ्यास में हिस्सा लिया। स्क्वॉड्रन लीडर अवनी उन 3 भारतीय महिलाओं में से एक थीं, जो जून 2016 में पहली बार महिला फाइटर पायलट बनीं।

विदेशी जमीन पर दिखाई देश की बेटी ने ताकत

पहली बार विदेशी जमीन पर अपना रणकौशल दिखाने वाली अवनी ने सुखोई फाइटर प्लेन उड़ाया। बता दें कि ये अभ्यास 16 से 26 जनवरी तक चला। इस अभ्यास के लिए भारतीय वायुसेना की तरफ से चार सुखोई-30 MKI, दो C-17 और एक IL-78 विमान और जापान के चार F-2 और चार F-15 फाइटर जेट शामिल हुए।

Mahatma Gandhi: पुश्तैनी घर और गाय बेचकर स्थापित कराई बापू की प्रतिमा, देश सेवा में पूरा जीवन कर दिया समर्पित

अवनी चतुर्वेदी

फाइटर जेट उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला पायलट अवनी चतुर्वेदी युद्ध की स्थिति में सुखोई जैसे विमान को भी उड़ा सकती हैं। मध्य प्रदेश के रीवा में पली-बढ़ीं स्क्वॉड्रन लीडर अवनी ने राजस्थान के वनस्थली यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया। अपने पढ़ाई के दौरान उन्होंने कॉलेज के फ्लाइंग क्लब को ज्वाइन किया और विमान उड़ाना सीखा। बीटेक की पढ़ाई पूरी होने के बाद अवनी ने हैदराबाद स्थित एयरफोर्स एकेडमी से 6 महीने की कठिन ट्रेनिंग पूरी की। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद अवनी ने फाइटर स्क्वॉड्रन में शामिल हुई।

पहली महिला अफसर, जिसने अकेले उड़ाया मिग 21 फाइटर प्लेन

वर्ष 2018 में फ्लाइंग अवसर के तौर पर अवनी पहली भारतीय महिला बनीं, जिन्होंने MIG-21 फाइटर प्लेन अकेले उड़ाया। इस समय अवनी सुखोई 30 एमकेआई फाइटर प्लेन उड़ाती हैं। जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय वायुसेना में इस समय 17 महिला फाइटर पायलट हैं। भारतीय सेना और भारतीय नौसेना में अभी टोटल 145 महिला हेलिकॉप्टर और मालवाहक पायलट हैं।

Snowfall in Uttarakhand: तस्‍वीरों में... बर्फबारी से ढकी औली, बर्फ का दीदार करने पहुंचे पर्यटक, किए खूब मजे

कल्पना चावला की तरह करूंगी नाम रौशन

घर पर प्यार से बुलबुल बुलाए जाने वाली अवनी ने बचपन से ही आसमान की ऊंचाइयों को छूने का सपना देख लिया था। अवनी बचपन में अपनी मां से कह चुकी थी कि एक दिन मैं भी कल्पना चावला की तरह आपका नाम रोशन करूंगी। उनकी मां के अनुसार, जब कल्पना चावला का निधन हुआ था तो घर में इसकी चर्चा चल रही थी। उस समय अवनी की उम्र 10 साल की थीं और उसने कहा था, 'आप चिंता मत करिये, मैं भी कल्पना चावला की तरह बनूंगी।'

95 साल पुराना है अमृत उद्यान का इतिहास! लुटियंस की पत्नी ने बताया था 'स्वर्ग'; क्या आप जानते हैं इसकी खासियत?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.