दक्षिण कश्मीर में हिमस्खलन, दर्जनों मौत की आशंका
दक्षिण कश्मीर स्थित पीरपंचाल की पहाड़ियों के दामन में बसे कुलगाम जिले के दानाकंडीमर्ग इलाके में बर्फीले तूफान और हिमस्खलन से एक दर्जन लोगों के मारे जाने की आशंका है।
श्रीनगर [राज्य ब्यूरो]। दक्षिण कश्मीर स्थित पीरपंचाल की पहाड़ियों के दामन में बसे कुलगाम जिले के दानाकंडीमर्ग इलाके में बर्फीले तूफान और हिमस्खलन से एक दर्जन लोगों के मारे जाने की आशंका है। फिलहाल दो शवों को निकाला जा चुका है।
संबधित अधिकारियों ने बताया कि बर्फीला तूफान मंगलवार की देर रात को आया और उसके कुछ ही देर बाद दानाकंडीमर्ग के ऊपरी इलाके में स्थित बालसरीन गांव में हिमस्खलन हुआ जिससे 10 मकान बर्फ के नीचे दब गए।
हालांकि पहले इस आपदा में फंसे लोगों की सही संख्या की पुष्टि नहीं हो रही थी, लेकिन इनकी संख्या लगभग तीन दर्जन थी। सुबह सूचना मिलते ही सेना और पुलिस के राहतकर्मी आवश्यक साजो-सामान समेत प्रभावित इलाके की तरफ रवाना हो गए थे। वहां वे 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल सके। इसके अलावा दो ग्रामीणों के शव भी बर्फ के नीचे से निकाले गए हैं। लगभग आठ से दस ग्रामीण अभी लापता हैं। इनकी संख्या ज्यादा भी हो सकती है।
यहां यह बताना असंगत नहीं होगा कि वर्ष 2005 में भी इसी इलाके में सुनामी ने तबाही मचाते हुए 250 से ज्यादा जानें ली थी।