'भगोड़े अमृतपाल को पकड़ने के लिए चल रहा अभियान', MEA की अपील- सोशल मीडिया पर प्रसारित गलत बयानों से बचें
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पंजाब में अधिकारी भगोड़े (अमृतपाल सिंह) को पकड़ने के लिए अभियान चला रहे हैं। हम विदेशों में रहने वाले लोगों से आग्रह करेंगे कि सोशल मीडिया पर कुछ तत्वों द्वारा प्रसारित गलत बयानों से बचें।
नई दिल्ली, एएनआई। खालिस्तान समर्थक भगोड़े अमृतपाल सिंह को लेकर विदेश मंत्रालय (MEA) का शुक्रवार को बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने विदेशों में रहने वालों लोगों से भ्रामक जानकारियों से बचने की सलाह दी।
भगोड़े को पकड़ने के लिए चल रहा अभियान
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पंजाब में अधिकारी भगोड़े (अमृतपाल सिंह) को पकड़ने के लिए अभियान चला रहे हैं। हम विदेशों में रहने वाले लोगों से आग्रह करेंगे कि सोशल मीडिया पर कुछ तत्वों द्वारा प्रसारित गलत और प्रेरित बयानों से बचें।
Authorities in Punjab are undertaking operations to nab a fugitive. Information regarding that operation is being shared by authorities concerned in Punjab on a regular basis. We would urge people abroad not to be taken in by inaccurate & motivated narratives that are being… pic.twitter.com/UNLFhm73Kn
— ANI (@ANI) March 24, 2023
बता दें कि अमृतपाल सिंह बीती 18 मार्च से पुलिस को चकमा देकर भाग गया था उसकी तलाश में पुलिस की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही है। देश के लगभग सभी राज्यों को अर्ल्ट किया गया है।
इसी बीच अरिंदम बागची ने लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर हुई घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमने लंदन में हमारे उच्चायोग के बाहर जो कुछ हुआ, उस पर प्रासंगिक एजेंसियों के साथ घटना की रिपोर्ट साझा की है। अब यह कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर निर्भर है कि वे इसके बारे में क्या कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि लंदन और सैन फ्रांसिस्को में हमने बर्बरता के मामले को मजबूती से उठाया है। हमें उम्मीद है कि मेजबान सरकारें इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान करने और उन पर मुकदमा चलाने के लिए कार्रवाई करेंगी और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई भी करेंगी।
भारतीय उच्चायोग में लगाया गया था विशाल तिरंगा
उल्लेखनीय है कि लंदन और सैन फ्रांसिस्को में खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन किया। महज लंदन में बुधवार को करीब 2,000 प्रदर्शनकारी खालिस्तान के झंडे लहराते हुए दिखाई दिए। जिसका करारा जवाब देते हुए भारतीय उच्चायोग में एक विशाल तिरंगा लगाया था।