गुजरात में राहुल की गाड़ी पर पथराव, बोले इनसे नहीं घबराते
बनासकांठा जाते समय कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंके गए। इससे उनकी गाड़ी के शीशे फूट गए। कांग्रेस उपाध्यक्ष को काले झंडे भी दिखाए गए हैं।
बनासकांठा, एएनआई। गुजरात में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करने गए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गाड़ी पर हमला हुआ है। उनकी गाड़ी पर पत्थरबाजी की गई जिसके चलते गाड़ी के शीशे टूट गए। हालांकि राहुल को इस हमले में किसी तरह की चोट नहीं आई है।दूसरी तरफ राज्य के डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने कहा कि राहुल को प्रोटोकॉल के तहत बुलेटप्रूफ गाड़ी दी गई थी लेकिन उन्होंने इन्कार कर दिया।
बनासकांठा जाते समय कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंके। इससे उनकी गाड़ी के शीशे फूट गए।इस दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष को काले झंडे भी दिखाए गए। हालांकि राहुल गांधी सुरक्षित हैं। राहुल ने हमले के बाद मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दो चार काले झंडों से वे डरने वाले नहीं हैं।
नरेंद्र मोदी जी के नारों से, काले झंडों से और पत्थरों से हम पीछे हटने वाले नहीं हैं, हम अपनी पूरी ताकत लोगों की मदद करने में लगाएंगे
— Office of RG (@OfficeOfRG) August 4, 2017
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि भाजपा के गुंड़ों ने ईंट से उन पर हमला किया। एसपीजी के जवान भी मामूली रूप से इस हमले में घायल हुए हैं।
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष फोटो खिंचाने के आते हैं। रूपानी ने कहा कि बेहतर होता वे बाढ़ पीड़ितों के लिए लगाए राहत शिविरों में जाते।
The perpetual tourist, Shri @OfficeOfRG came to Gujarat but the people of Gujarat are asking- where are our INC MLAs in this crucial time?— Vijay Rupani (@vijayrupanibjp) August 4, 2017
ट्विटर पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने इस हमले के पीछे भाजपा का हाथ बताया और कहा कि भाजपा के गुंडों ने राहुल की गाड़ी पर पत्थरबाजी की।
Attack on an SPG protectee is yet another manifestation of BJP's frustration and govt's absolute failure to protect law and order in Gujarat— Ahmed Patel (@ahmedpatel) August 4, 2017
कांग्रेस का आरोप है कि प्रदर्शनकारी पत्थरबाजी के दौरान मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे। जिसके जवाब राहुल गांधी ने कहा कि वो इस तरह के विरोध से पीछे नहीं हटने वाले हैं।
Rahulji is an SPG protectee. An attack under Gujarat BJP Govt's watch reflects not only serious lapse but tacit complicity. Will PM answer? pic.twitter.com/BYIctbUPqe— Randeep S Surjewala (@rssurjewala) August 4, 2017
इससे पहले राजस्थान के संचोर गए थे, वहां लोगों से बात की। उन्होंने कहा कि सरकार इन लोगों पर ठीक से ध्यान नहीं दे रही है, कांग्रेस पार्टी बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है। राहुल ने कहा कि सरकार की ओर से लोगों की मदद नहीं की जा रही है, लोगों की ओर से मुआवजे को लेकर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी राजस्थान में बाढ़ प्रभावित जिले का दौरा करने पहुंचे