Move to Jagran APP

महिलाओं के खिलाफ अत्याचार चिंताजनक और शर्मनाक; वेंकैया नायडू

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हालिया अत्याचारों को चिंताजनकऔर शर्मनाक बताया।

By Pooja SinghEdited By: Published: Tue, 10 Dec 2019 09:33 AM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 10:49 AM (IST)
महिलाओं के खिलाफ अत्याचार चिंताजनक और शर्मनाक; वेंकैया नायडू
महिलाओं के खिलाफ अत्याचार चिंताजनक और शर्मनाक; वेंकैया नायडू

नई दिल्ली, प्रेट्र: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हालिया अत्याचारों को 'चिंताजनक और शर्मनाक बताते हुए सोमवार को कहा कि समस्या से निपटने के लिए सिर्फ विधेयक ले आना काफी नहीं है, सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के लिए राजनीतिक इच्छा शक्ति की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लड़कियां जब बाहर जाती हैं तो आमतौर पर उन्हें सतर्क रहने और सूरज ढलने से पहले वापस आने के लिए कहा जाता है, लेकिन वक्त आ गया है कि हम अपने लड़कों को चेताएं।

prime article banner

फिक्की की ओर से यहां आयोजित एक सम्मेलन में उपराष्ट्रपति ने कहा कि हाल में सामाजिक भेदभाव या लैंगिक भेदभाव या लड़कियों के खिलाफ अत्याचारों की घटनाएं सच में चिंताजनक हैं। हमें मामले को प्रभावी तरीके से निपटना होगा, कानून लाना काफी नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं अक्सर कहता हूं कि हमारे देश में, हमारी व्यवस्था में एक कमजोरी है कि जब भी कुछ होता है तो लोग कहते हैं विधेयक लाओ।'

बता दें कि महिलाओं के खिलाफ दिन-प्रतिदिन दुष्कर्म की घटनाएं देखने को मिली रही है। हाल ही में हैदराबाद में एक महिला के साथ दुष्कर्म कर जिंदा जलाने की घटना सामने आई थी। इसके बाद हैदराबाद पुलिस ने चारों आरोपितों को एनकाउंटर में मार दिया था।

नायडू ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के लिए राजनीतिक इच्छा शक्ति और प्रशासनिक कौशल की जरूरत है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि जो हो रहा है वो शर्मनाक है। वक्त की जरूरत मूल्य आधारित शिक्षा देने की है और जरूरत धैर्य, ईमानदारी, सम्मान, सहिष्णुता और सहानुभूति जैसे मूल्यों को मन में बैठाए जाने की है। नायडू ने इस बात पर भी जोर दिया कि प्राथमिक स्तर पर शिक्षा मुख्य रूप से मातृभाषा में दी जानी चाहिए क्योंकि छात्रों के लिए मातृभाषा में समझाना आसान होता है। अंग्रेजी सीखने में कुछ गलत नहीं है। यह भी एक जरूरत है। लेकिन बुनियाद मातृभाषा में रखी जानी चाहिए। हमें अपनी नीति पर फिर से गौर करना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.